Punjab Cabinet Minister Dr. Baljit Kaur: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश के लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। अपने इसी मुहीम को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। लेकिन राज्य में ज्यादातर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में खास जानकारी नहीं है। इसलिए अब पंजाब सरकार द्वारा योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी प्रदेश की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी है।
अध्यापक संघ पंजाब के साथ बैठक
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सिविल सचिवालय में SC/BC अध्यापक संघ पंजाब के साथ बैठक की गई। इस बैठक में अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाएं की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद फैसला लिया गया कि राज्य के सभी जिलों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के जरिए जिले के लोगों को योजनाओं के लिए जागरुक किया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं के लाभ को पहुंचाया जा सके।
यह भी पढ़ें: रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे युवा, पंजाब सरकार कर रही है काम’, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर का दावा
कैबिनेट मंत्री ने दिया आश्वासन
इस दौरान पंजाब के SC/BC अध्यापक संघ ने भी कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर को अपनी मांगों के बारे में बताया। संघ की डिमांड लिस्ट में जनसंख्या के अनुसार आरक्षण लागू करना, पदोन्नतियों के दौरान आरक्षण पॉइन्ट्स के खिलाफ नहीं गिना जाना, ओपन मेरिट आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों की विभागीय भर्ती सुनिश्चित करना, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को विभागीय भर्तियों के दौरान अंकों और आवेदन शुल्क में जरूरी छूट देना, सामाजिक न्याय विभाग SC/BC छात्रों एग्जाम फीस के भुगतान को सुनिश्चित करना और मेरिटोरियस स्कूलों में प्रवेश के दौरान आरक्षण लागू करना। कैबिनेट मंत्री ने यूनियन की मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी हर जायज मांग पूरी की जाएगी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
10 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
18 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
9 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines