Punjab Gas Leak: पंजाब के लुधियाना के गियासपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना सामने आई है। घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई है।
लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने कहा कि अब तक 11 मौतों की पुष्टि हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल से सैंपल कलेक्ट कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि घटना के बाद इलाके की घेराबंदी की गई है। उन्होंने कहा कि एक बचाव दल को मौके पर बुलाया गया है। डॉक्टरों और एंबुलेंस की एक टीम को भी बुलाया गया है।
किराने की दुकान के पास लीक हुई गैस
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गैस एक किराने की दुकान के पास लीक हुई है। उन्होंने बताया कि 200 से 300 मीटर के इलाके को खाली करा लिया गया है और एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है। साथ ही डॉक्टरों की टीम भी बुलाई गई है।
उधर, घटनास्थल पर मौजूद एसडीएम लुधियाना वेस्ट स्वाति ने बताया कि निश्चित रूप से यह एक गैस रिसाव का मामला है। एनडीआरएफ की टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चलाएगी। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 4 बीमार हैं।”
NDRF के जवान घटनास्थल पर पहुंचे
गैस रिसाव की सूचना के बाद लुधियाना के गियासपुरा इलाके में एनडीआरएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि यह एक जहरीली गैस का रिसाव था… कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। तीन शव नीले पड़ गए हैं… यह जहरीला है। आप सांस नहीं ले पाएंगे।”
लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि एक परिवार के 5 सदस्यों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। चार अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर है। हम संबंधित थाने में मामला दर्ज कर रहे हैं। एनडीआरएफ की ओर से गैस की सैंपलिंग की जाएगी, वे इस बात की पुष्टि करेंगे कि यह किस तरह की गैस थी। मृतक के ब्लड सैंपलिंग भी की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि गैस से उनके फेफड़ों पर नहीं बल्कि दिमाग पर असर हुआ है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया दुख
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लुधियाना में गैस रिसाव की घटना पर दुख जताया है। सीएम ने कहा, “पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। प्रभावितों की हर संभव मदद की जा रही है।”
संबंधित खबरें
2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines