Punjab Floods Latest Update: पंजाब में मानसून के बादल आफत बनकर बरसे हैं। पिछले दिनों हुई भयंकर बारिश के चलते प्रदेश के सभी 23 जिलों में बाढ़ आ गई और घुटनों तक पानी खड़ा है। कई इलाकों में कमर तक पानी भर गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हालातों को देखते हुए प्रदेश को आपदाग्रस्त घोषित कर दिया है। NDRF और भारतीय सेना रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। IMD ने अगले 5 दिन हवाएं चलने और भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
21000 हजार लोग किए गए रेस्क्यू
बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर रहे भारतीय सेना के जवान कहते हैं कि बाढ़ का कहर, भारी बारिश, प्रचंड हवाएं हौसले को पस्त नहीं कर सकती है। 21000 लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाकों से सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में शिफ्ट कर चुके हैं। दिल्ली एम्स से घायलों का इलाज करने के लिए मेडिकल टीम आ चुकी है। सतलुज, ब्यास और रावी नदियां उफान पर बह रही थीं, लेकिन भाखड़ा डैम से कम पानी छोड़े जाने के कारण कई गांवों में पानी का स्तर अब कम होने लगा है।
आज कैसे हैं पंजाब में हालात?
ताजा अपडेट के अनुसार, आज लुधियाना के ससराली गांव में बने धुस्सी बांध की मिट्टी खिसक गई, जिसके चलते कटाव होने से सतलुज दरिया से पानी निकलकर खेतों में भर गया है। अमृतसर के रमदास में रावी नदी उफान पर बह रही है, जिससे 8 धुस्सी बांध टूट गए, जिन्हें बांधने का काम जारी है। पठानकोट से तरनतारन तक बहने वाली रावी नदी का जलस्तर घट गया है, जो अब खतरे के निशान से डेढ़ फीट नीचे है। भाखड़ा डैम का पानी अब सतलुज दरिया में छोड़ जा रहा है।
इन 23 जिलों में आई बाढ़
अमृतसर, तरनतारन, लुधियाना, जालंधर, गुरदासपुर, होशियारपुर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, मोगा, फाजिल्का, कपूरथला, मलेरकोटला, मानसा, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, SAS नगर, श्री मुक्तसर साहिब, SBS नगर और बाढ़ की चपेट में हैं।
अमृतसर के 190, तरनतारन के 70, पटियाला के 105, गुरदासपुर के 329, होशियारपुर के 169, जालंधर के 74, फाजिल्का के 79, बरनाला के 121, कपूरथला के 145, बठिंडा के 21, लुधियाना के 64, फिरोजपुर के 102, मानसा के 95, पठानकोट के 88, मोगा के 52, फरीदकोट के 15, मुक्तसर के 23, SBS नगर के 28, SAS नगर के 15, संगरूर के 107, मलेरकोटला के 12, रूपनगर के 44 गांव बाढ़ के पानी में डूबे हैं।
बाढ़ से हुआ इतना नुकसान
बता दें कि पंजाब में आई बाढ़ से 3.84 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। 12 जिलों के 43 लोगों की जान जा चुकी है। करीब 21000 लोग रेस्क्यू किए जा चुके हैं, जो 14 जिलों में बने 196 राहत शिविरों में पहुंचाए गए हैं। 172323 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है। नुकसान की भरपाई करने के लिए बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने 5 करोड़ दान किए हैं। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सोंध ने 38 मेडिकल टीमें तैनात कर दी हैं। 28 पशु चिकित्सकों की टीमें तैनात हैं।
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
5 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines