पंजाब में इस बार बाढ़ से सबसे ज्यादा जन-जीवन प्रभावित हुआ है और अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में बाढ़ से चारों तरफ पानी ही पानी है। किसानों की खड़ी फसल तक बर्बाद हो गई है और 23 जिलों के गांव बाढ़ के पानी में पूरी तरह से डूब चुके हैं। वहीं, पीएम मोदी पंजाब के प्रभावित इलाकों का दौरा 9 सितंबर को करेंगे।
14 जिले बाढ़ से पूरी तरह ग्रस्त
पंजाब में 14 जिले बाढ़ से पूरी तरह से ग्रस्त हैं और अब तक 46 लोगों की मौत हो हुई है। जबकि पठानकोट में 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इसी तरह आर्मी, वायु सेना, NDRF और बीएसएफ की टीम ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा है। बता दें, गुरदासपुर, अमृतसर, फजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला और तरनतारन जिले सबसे ज्यादा बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इनमें लोगों के घरों और मवेशियों का भी काफी नुकसान हुआ है।
राहत और बचाव कार्य जारी
इस आपदा की घड़ी में सरकारी के साथ-साथ गैर-सरकारी संगठन भी जुटे हुए हैं। हर कोई राहत और बचाव कार्य की मदद से लोगों तक सभी सेवाएं पहुंचाने का काम किया है।
स्कूलों पर अपडेट
बता दें, पटियाला के स्कूलों के बारे में डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव के आदेशों के अनुसार, जिले के 43 स्कूल 10 सितंबर 2025 तक शिक्षकों और छात्रों के लिए बंद रहेंगे। केवल 6 स्कूल छात्रों के लिए बंद किए गए हैं, जिनमें से 3 की छुट्टियां घोषित की गई हैं। बाकी सभी सरकारी और निजी स्कूल सरकार के आदेशानुसार खुलेंगे।
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी 9 सितंबर को जाएंगे पंजाब, बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
1 hr agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
1 hr agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
1 day agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
4 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
5 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
5 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
6 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
6 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
7 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines