Punjab DGP Gaurav Yadav Big Reveals: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश में कानून व्यवस्था के संबंध में लगातार काम कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम मान ने मंगलवार को प्रदेश पुलिस की एक बैठक बुलाई। इस बैठक में सीएम मान ने पुलिस तबादलों और गृह पुलिस स्टेशनों की पोस्टिंग के संबंध में बड़ा ऐलान किया है। इस बैठक के बाद पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पिछले 3 दिनों में 10,000 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
3 दिन में 10 हजार तबादले
सीएम भगवंत मान की एसएसपी बैठक के बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि पिछले 3 दिनों में 10 हजार पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल जारी रहेगा। पिछले 3 दिनों में विभाग में 10 हजार से ज्यादा तबादले किए जा चुके हैं। इसमें कांस्टेबल से लेकर छोटे-बड़े सभी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, पुलिस विभाग में होंगी 10,000 नई भर्तियां
इस वजह से लिया यह फैसला
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि उन्हें काफी शिकायतें मिल रही हैं कि पुलिस अधिकारी 10 साल से अधिक समय से अपने गृह थाने में ही तैनात हैं। लगातार मिल रही इन शिकायतों को देखते हुए सीएम मान ने पंजाब डीजीपी को निर्देश देते हुए पुलिस के निचले स्तर के अधिकारियों के जल्द से जल्द तबादले के निर्देश दिए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सीएम मान के निर्देश के बाद पिछले तीन दिनों में 10 हजार तबादले किए गए हैं।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
22 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines