Bhupesh Baghel dismisses Punjab Congress leadership change: पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी भूपेश बघेल आज चंडीगढ़ में थे। इस दौरान बघेल ने चंडीगढ़ के पंजाब कांग्रेस भवन में विधायकों, जिला प्रधानों के साथ-साथ पंचायत और निगम चुनाव लड़ चुके नेताओ से मुलाकात की। मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भूपेश बघेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान को मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि अगर नए अध्यक्ष को लेकर कोई फैसला होगा तो वह केवल पार्टी हाईकमान द्वारा ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब आगे चुनाव के लिए पार्टी तैयारी करेगी।
2027 चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा
बघेल ने कहा कि सबसे जिला प्रधान और ब्लॉक प्रधान के कामों का आकलन किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकतानुसार जिलों में संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा, ताकि पार्टी आने वाले 2027 का विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए कई कमेटियां भी बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि लुधियाना उपचुनाव में अभी समय है, फिर भी प्रदेश इकाई जल्द पैनल बनाकर हाईकमान को भेजे। पार्टी जिसे टिकट देगी उसे चुनाव में उतारा जाएगा।
आप सरकार पर साधा निशाना
भूपेश बघेल ने इस दौरान आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल पंजाब में घुसने का जुगाड़ लगा रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार की ड्रग माफिया के खिलाफ नई मुहिम को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि 3 साल तक सरकार सोई हुई थी, अब 3 महीने में क्या बदलाव आ जाएगा? उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने लुधियाना से संजीव अरोड़ा को टिकट दिया है, वह वरिष्ठता नियमों के विपरीत है। ऐसा पहली बार होगा कि एक राज्यसभा सदस्य अपनी सीट छोड़कर विधायक का चुनाव लड़ने जा रहा है।
‘दिल्ली चुनाव की खामियों को ध्यान में रखते हुए करेंगे काम’
उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए दिल्ली चुनाव की खामियों को ध्यान में रखते हुए ही पंजाब में चुनाव की तैयारियां की जाएगी। विशेष तौर पर पंजाब के वोटर्स की सूची का पूरी तरह आकलन किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न होने पाए। उन्होंने कहा कि AAP सरकार की जनहित विरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाया जाएगा। साथ ही प्रदेश के मुद्दों को जनता के सामने रखा जाएगा। इसके लिए संगठन के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
3 साल में कुछ नहीं किया, 3 महीने में क्या कर लेंगे?
बघेल ने कहा कि ‘पंजाब सरकार ने 3 महीने में नशा और तस्करों को खत्म करने की बात कही है, यह सब आईवॉश है। जो सरकार अपने 3 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं कर पाई वह 3 महीने में क्या कर लेगी’? उन्होंने कहा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम हमेशा से झूठ बोलती आई है और उनकी करनी-कथनी में बहुत अतंर है। जैसे 3 साल निकल गए हैं, वैसे ही 3 महीने और बाकी का समय भी निकल जाएगा। दिल्ली में चूंकि आप अब सत्ता में नहीं है, इसलिए वहां के नेता यहां आकर नए नए सुझाव दे रहे हैं, लेकिन इससे कुछ नहीं होने वाला है।
संबंधित खबरें
2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
9 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines