Punjab CM Bhagwant Mann Visit Nanded Takht Huzur Sahib: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मंगलवार को अपने पूरे परिवार के साथ महाराष्ट्र के नांदेड़ पहुंचे, यहां उन्होंने परिवार के साथ तख्त श्री हुजूर साहिब में मत्था टेका और प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना की। पवित्र तख्त श्री हुजूर साहिब के दरबार में मत्था टेकने के बाद सीएम मान ने मीडिया से भी बात की। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि वह धन्य है कि उन्हें महान गुरु के इस पवित्र भूमि पर श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर मिला हैं। इस उन्होंने अपने मुंबई दौरे के बारे में भी बताया है।
सीएम मान का मीडिया से संवाद
सीएम मान ने कहा कि पवित्र तख्त श्री हुजूर साहिब सिख धर्म में धार्मिक अथॉरिटी की 5 सर्वोच्च सीटों में से एक है। जहां से सिख समुदाय को अपनी आध्यात्मिक, लौकिक और नैतिक शक्ति मिलती है। एक तो नांदेड़ के तख्त श्री हुजूर साहिब है। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब (अमृतसर), तख्त श्री केशगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब), तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) और बिहार में तख्त श्री पटना साहिब हैं। सीएम मान ने आगे कहा कि दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्मनिरपेक्षता की सदियों पुरानी परंपराओं को कायम रखने के अलावा मानव अधिकारों की रक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए अपने परिवार सहित सब कुछ बलिदान करते हुए अद्वितीय योगदान दिया था। उन्होंने अपने जीवन का लंबा समय इस पवित्र भूमि पर बिताया था। सीएम भगवंत मान ने कहा कि वह धन्य है कि उन्हें महान गुरु के इस पवित्र भूमि पर श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर मिला हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब के 70311 डीलरों ने उठाया OST-3 का लाभ, सरकारी खजाने में हुई वृद्धि
सीएम मान की मुंबई यात्रा
इस दौरान सीएम मान ने मुंबई यात्रा पर बात करती हुए कहा कि इस यात्रा के दौरान वह जाने-माने उद्योगपतियों और बॉलीवुड सितारों से मिलेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य पंजाब में उद्योग विकास करना और फिल्म जगत के दिग्गजों के बीच पंजाब को पसंदीदा निवेश स्थल बनना है। सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म सिटी स्थापित करने के लिए एक प्रोजेक्ट लेकर आ रही है। इस यात्रा के दौरान इस प्रोजेक्ट पर बात की जाएंगी।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
20 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
23 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
2 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
2 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
3 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines