Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने पर भी काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह राज्य के सरकारी कर्मचारियों का भी ध्यान रख रहे हैं। ऐसे में इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सामने PSEB इंजीनियर्स एसोसिएशन ने कर्मचारियों की कुछ वास्तविक मांगों को रखा है। इसमें पंजाब सरकार के कर्मचारियों के मुकाबले वेतन में अंतर, टाइम बाउंड पे स्केल, DA/एरियर का भुगतान जैसी मांग पूरी करने का आग्रह किया गया है।
इंजीनियरों को लिखा लेटर
महासचिव अजय पाल सिंह अटवाल ने बताया कि सीएम और PSPCL/PSTCL मैनेजमेंट को भेजी गई एक कॉपी के साथ इंजीनियरों को लिखे लेटर भी लिखा गया है। इस लेटर में उल्लेख किया गया है कि एसोसिएशन ने पहले भी अलग-अलग कर्मचारी यूनियनों की तरफ से चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान आपूर्ति निरंतरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इंजीनियरों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इंजीनियर राज्य में बिजली ब्लैकआउट को रोकने और जनता को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए विभिन्न ग्रिड सबस्टेशनों, उत्पादन, वितरण पर महत्वपूर्ण कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब की महिलाओं और बच्चों के लिए ‘किचन ग्रीन्स’ की शुरुआत, जानें क्या है मान सरकार का उद्देश्य
बढ़ाई गई कलेक्टिव इमरजेंसी छुट्टी
अजय पाल सिंह अटवाल ने आगे कहा कि PSPCL/PSTCL कर्मचारियों की 3 दिन की कलेक्टिव इमरजेंसी छुट्टी को 5 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। ऐसे इंजीनियरों को जिला प्रशासन के साथ कॉपरेट करना चाहिए। साथ ही कर्मियों और उपकरणों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके अलाव संभावित गलत गतिविधियों से बुनियादी ढांचे को होने वाले नुकसान से बचाना चाहिए।
महिला इंजीनियर को सुविधा
अटवाल ने आगे कहा कि कोई भी अनट्रेंड ऑफिसर या कर्मचारी विद्युत उपकरण नहीं चला सकता है। इससे उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा और विद्युत ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। इसके अलावा किसी भी महिला इंजीनियर को उसकी पोस्टिंग की जगह से 50 किलोमीटर से अधिक दूर तैनात नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
1 day agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
1 day agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
1 day agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
1 day agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
3 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
3 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
3 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines