Parkash Badal Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। समाचार एजेंसी ANI की ओर से शेयर किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ स्थित शिरोमणि अकाली दल कार्यालय में दिख रहे हैं। बता दें कि यहां प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।
मोदी ने मंगलवार को बादल के निधन को ‘व्यक्तिगत क्षति’ बताया था और कहा था कि वह भारतीय राजनीति की एक महान शख्सियत थे जिन्होंने देश के लिए काफी योगदान दिया। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “प्रकाश सिंह बादल के निधन से बेहद दुखी हूं। वह भारतीय राजनीति की एक महान शख्सियत और एक उल्लेखनीय राजनेता थे, जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया।” प्रधानमंत्री ने कहा कि बादल ने पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया।
और पढ़िए – Saurashtra Tamil Sangamam: पीएम मोदी बोले- भारत कठिन हालातों में भी कुछ नया करने की ताकत रखता है
पीएम मोदी ने मंगलवार रात ट्वीट कर कहा था कि प्रकाश सिंह बादल का निधन मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। मैंने कई दशकों तक उनके साथ निकटता से बातचीत की है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा, “मुझे हमारी कई बातचीत याद आती हैं, जिसमें उनकी बुद्धिमत्ता हमेशा स्पष्ट रूप से दिखाई देती थी। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।”
और पढ़िए – Saurashtra Tamil Sangamam: सौराष्ट्र तमिल संगमम का समापन समारोह आज, पीएम मोदी करेंगे संबोधित
मंगलवार को प्रकाश सिंह बादल का हुआ निधन
शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक को एक सप्ताह पहले मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और मंगलवार को उनका निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पांच बार रहे पंजाब के मुख्यमंत्री
प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे थे। उन्होंने 1970-1971, 1977-1980, 1997-2002, 2007-2012 और 2012-2017 तक पंजाब के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। वे पंजाब राज्य में पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री भी थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी सुरिंदर कौर बादल, बेटा सुखबीर सिंह बादल और बहू हरसिमरत कौर बादल हैं।
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
4 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
9 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines