PhD Sabzi Wala Video Viral: सोशल मीडिया पर एक सब्जी वाले का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह सब्जी वाला PHD डिग्री होल्डर है, जो पंजाबी यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर भी रह चुका है, लेकिन नौकरी छोड़कर इन दिनों पर रेहड़ी पर सब्जी बेचने को मजबूर है। 4 विषयों में MA और PHD कर चुका यह सब्जी वाला पंजाब के अमृतसर जिले का रहने वाला है। इसका नाम डॉ. संदीप सिंह है और पटियाला में सब्जी बेचने का काम करता है। इसने अपनी रेहड़ी का नाम ही PhD Sabzi Wala रखा हुआ है। लोगों ने इस सब्जी वाले की कहानी सुनकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया।
दूसरी नौकरी नहीं मिली तो बेचने लगे सब्जी
39 साल के संदीप सिंह ने 2017 में लॉ सब्जेक्ट में PHD की थी। वह पंजाबी, जर्नलिज्म, राजनीति विज्ञान समेत 4 विषयों में MA भी कर चुका है। करीब 11 वर्षों तक उसने पंजाबी विश्वविद्यालय के कानून विभाग में बतौर प्रोफेसर पढ़ाया, लेकिन नौकरी छोड़ दी, क्योंकि एक तो सैलरी कम मिलती थी। दूसरा हर महीने सैलरी कट जाती थी और समय पर भी नहीं मिलती थी, इससे उसके लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा था। उसने दूसरी नौकरी की तलाश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सरकार भी नौकरी दिलाने में असमर्थ है। ऐसे में जब सरकार और प्रशासन कुछ नहीं कर पाई तो वह सब्जी बेचने लगा।
यह भी पढ़ें: Loksabha Election 2024: I.N.D.I.A गठबंधन के लिए सीट शेयरिंग की राह 6 राज्यों में आसान नहीं
हिम्मत नहीं हारेंगे, कहते- वक्त एक नहीं रहता
संदीप सिंह बताते हैं कि घर तो चलाना ही है। नौकरी नहीं तो कुछ काम करना ही पड़ेगा, लेकिन ऐसी नौकरी का क्या फायदा, जिससे जरूरतें ही पूरी न हो सकें। सरकार को नौकरी क्वालिफिकेशन के हिसाब से देनी चाहिए, लेकिन पढ़ाई जरूरी करनी चाहिए। इस मामले में कोई समझौता न करें, क्योंकि पढ़ाई ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैंने अपने स्टूडेंट्स को भी यही सिखाया कि पढ़ाई पूरी करो। चाहे कुछ हो जाए, कदम पीछे नहीं हटाने। अगर बुरे दिन हैं तो अच्छे दिन भी जाएंगे। अभी B.LIB कर रहा हूं। अपना ट्यूशन सेंटर खोलना चाहता हूं। सेविंग शुरू कर दी है, नौकरी नहीं तो क्या, अपनी ट्यूशन सेंटर चलाऊंगा।
यह भी पढ़ें: नए साल पर जोधपुर पुलिस की अनूठी पहल, दूध पिलाकर दिन की शुरुआत, बाल्टी-केतली लेकर लाइन में दिखे लोग
संबंधित खबरें
सीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
11 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
17 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
3 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines