Punjab Elections Nominations Start: पंजाब में 5 नगर निगमों, 44 नगर परिषदों, नगर पंचायतों और शहरी नगर निकायों के 49 वार्डों के लिए उपचुनाव 21 दिसंबर को होंगे। पार्टी चिन्हों पर लड़े जाने वाले इस चुनाव के लिए नामांकन से शुरू हो गई है। पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी रविवार को मीडिया को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की है।
निकाय चुनावों में होगा EVM का इस्तेमाल
राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। 14 दिसंबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवारों को प्रचार के लिए सात दिन का समय मिलेगा। हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में भले ही मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया हो, लेकिन निकाय चुनावों में EVM का भी इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला इन 4 नगर निगमों का 5 साल का कार्यकाल 2023 में समाप्त हो गया था।
आदर्श आचार संहिता लागू
चुनावों की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा तय कर दी गई है। चौधरी ने कहा कि निगमों के लिए खर्च की सीमा 4 लाख रुपये तय की गई है। परिषदों के लिए यह 2 लाख से 3.60 लाख रुपये के बीच है। नगर पंचायतों के लिए यह 1.40 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें: पंजाब के SC छात्रों को जल्द मिलेंगे पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के पैसे; मान सरकार ने जारी किए 92 करोड़ रुपये
असली मुकाबला कांग्रेस और आप के बीच
हाल ही में हुए 4 विधानसभा उपचुनावों में भाग नहीं लेने वाली शिरोमणि अकाली दल इन नगर निगम के चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी चिन्हों पर लड़े जाने वाले ये चुनाव कांग्रेस, आप, शिअद और भाजपा की क्षमता का परीक्षण करेंगे। हालांकि, असली मुकाबला कांग्रेस और आप के बीच होगा। इससे पहले कांग्रेस के पास चार नगर निगमों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में बहुमत था।
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
6 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
23 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines