Navjot Sidhu Wife Navjot Kaur Sidhu Emotional Post: नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कैंसर की बीमारी को हरा दिया है। उन्हें कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया है। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। साथ ही खुशी जताते हुए लिखा कि अब वे अपना सबसे बड़ा सपना पूरा कर पाएंगी। नवजोत कौर ब्रेस्ट कैंसर मुक्त होने की टेस्ट रिपोर्ट देखते ही भावुक हो गईं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर भावुक पोस्ट शेयर किया और दुनिया को अपने सबसे बड़े सपने के बारे में बताया। डॉ. नवजोत कौर ने अपनी पोस्ट में कई संदेश भी दिए हैं।
<
>
लोगों से बाल दान करने की अपील
नवजोत कौर ने पोस्ट लिखी की मैं बहुत खुश हूं। मेरे PET स्कैन के अनुसार मुझे कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया है। इससे मेरे लिए पूरे शरीर का अंगदान संभव हो गया है। मैं काफी सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं कि मैं भी अपने बाल दान कर सकीं और आइए लकड़ी बचाने के लिए विद्युत शवदाह गृह के लिए हां कहें। सच है, लोगों को कोरोना शवों को नकारते देखा है। वहीं अपनी पोस्ट के जरिए उन्होंने कैंसर पीड़ितों के लिए बाल दान करने की अपील की। पेड़ पौधों, लकड़ियों को बचाने का संदेश दिया। इलेक्ट्रिक मशीन से अंतिम संस्कार करने के लिए कहा। बता दें कि नवजोत कौर सिद्धू को ब्रेस्ट कैंसर था।
घर में बेटे की शादी की तैयारियां शुरू
नवजोत कौर को जब कैंसर होने की पुष्टि हुई थी, तब उनके पति और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू जेल में थे। जेल से आने के बाद सिद्धू पत्नी की सेवा में जुट गए। कई बार उन्हें पत्नी की सेवा करते हुए देखा हुआ। वे अकसर पत्नी के साथ उन पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। वहीं नवजोत कौर के कैंसर मुक्त होने की खबर ऐसे वक्त आई है, जब घर में बेटे की शादी की शहनाई बजने वाली है। करण सिद्धू की शादी की तारीख तय हो गई है। करण सिद्धू 23 नवंबर को पटियाला की इनायत के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी की साहे की चिट्ठी आ चुकी है। शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines