Diffrence Between Meerut And Ludhiana Case: पंजाब के लुधियाना में एक नीले ड्रम से युवक की बंधी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। शुरुआती जांच में यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड से मेल खाता दिख रहा है, जिसमें मृतक की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया है। लाश एक नए नीले ड्रम में पाई गई, जिसकी खरीद हाल ही में की गई प्रतीत होती है। युवक की गर्दन और पैर रस्सी से बंधे थे।
ड्रम बनाने वाली 42 यूनिट्स की पहचान
इलाके में तेज़ दुर्गंध फैलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव की बरामदगी हुई। मामले की जांच कर रहीं एसएचओ कुलवंत कौर ने मीडिया को बताया कि मृतक की शक्ल-सूरत देखकर वह अप्रवासी लग रहा है। हालांकि, शव की स्थिति बेहद खराब है और शरीर पर फिलहाल कोई गहरे चोट के निशान नहीं दिखे हैं। मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने उस ड्रम की जांच शुरू कर दी है जिसमें शव मिला है। लुधियाना में ड्रम बनाने वाली 42 यूनिट्स की पहचान की गई है ताकि ड्रम की सप्लाई और खरीद के स्रोत का पता लगाया जा सके।
सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू
पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य प्रमुख स्थानों पर लगे कैमरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस वाहनों की आवाजाही पर भी बारीकी से नजर रख रही है। घटना के पीछे की सच्चाई क्या है, इसका जवाब पुलिस जांच के बाद ही मिल पाएगा। लेकिन नीले ड्रम में शव मिलने की समानता इस घटना को और अधिक रहस्यमयी बना रही है।
सौरभ राजपूत हत्याकांड से तुलना क्यों?
लुधियाना के इस ताजा मामले की तुलना मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड से की जा रही है। मार्च 2024 में मेरठ निवासी सौरभ का शव नीले ड्रम में बरामद हुआ था। आरोप है कि उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या की। शव को चार टुकड़ों में काटकर एक ड्रम में डाल दिया गया और फिर उसे सीमेंट से भर दिया गया था। वारदात के बाद दोनों आरोपी हिमाचल प्रदेश भाग गए थे। कुछ दिनों बाद मुस्कान ने अपने परिजनों को हत्या की जानकारी दी, जिसके बाद मामला उजागर हुआ और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
संबंधित खबरें
सीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 hr agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
7 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
3 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
3 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
4 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines