Poonch Terror Attack: पुंछ आतंकी हमले में शहीद हुए लांस नायक कुलवंत सिंह और सिपाही सेवक सिंह का शनिवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार शहीद के मोगा स्थित पैतृक गांव चड़िक में किया गया। शहीद को उनके 3 महीने के बेटे ने मुखाग्नि दी।
इस दौरान गांव के युवाओं ने शहीद जवान अमर रहे के नारे लगाए इस दौरान काफी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने उमड़े। इससे पहले 50 से युवा बाइकाें पर तिरंगा झंडा पकड़े शहीद की पार्थिव देह के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सेना की गाड़ी कुलवंत सिंह का पार्थिव शरीर लेकर पहुंची, बाइकों पर सवार नौजवान युवा भी शहीद के घर पहुंचे।
भंटिडा में सिपाही सेवक सिंह को अंतिम विदाई
इसी आतंकी हमले में शहीद भंटिडा के सेवक सिंह शनिवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया। शहीद का अंतिम संस्कार तलवंडी साबो में उनके पैतृक गांव बाघा में किया गया। बता दें कि इस दौरान गांव में सेवक सिंह अमर रहे के नारे गूंजे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और आर्मी के जवान मौजूद रहे। वहीं शहीद को अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी पहुंचे।
गुरदासपुर के शहीद जवान को पिता ने दी मुखाग्नि
जम्मू कश्मीर के पूंछ में शहीद हुए जवान हरकृष्ण सिंह का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद को उनके पैतृक गांव में गुरदासपुर के गांव तलवंडी को उनकी डेढ़ साल की बेटी ने मुखाग्नि दी। इस दौरान शहीद की माता ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की शहादत पर फक्र है। उसने देश के खातिर अपना बलिदान देकर हमें धन्य किया है।
शहीद हरकृष्ण सिंह 49 राष्ट्रीय रायफल्स बटालियन में तैनात थे। वह 6 साल पहले 2017 में आर्मी में भर्ती हुए थे। हरकृष्ण सिंह की शादी लगभग 3 साल पहले दलजीत कौर से हुई थी। उनकी डेढ़ साल की बेटी है। हरकृष्ण सिंह की पत्नी दलजीत कौर इस समय गर्भवती हैं।
सीएम भगवंत मान ने एक-एक करोड़ देने का किया ऐलान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के चार शहीद जवानों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भी एक बयान जारी कर शहीदों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राज्यपाल ने कहा कि उन्हें पंजाब के चार और ओडिशा के एक सहित हमारे पांच सैनिकों की शहादत की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूरा देश उन्हें हमेशा याद रखेगा और उनका सम्मान करेगा।
20 अप्रैल को आतंकियों ने ग्रेनेड से किया था हमला
जम्मू -कश्मीर के पूंछ में 20 अप्रैल को दोपहर सवा तीन बजे के करीब आतंकियों ने जम्मू-पुंछ नेशनल हाइवे से गुजर रहे सेना के ट्रक पर हमला कर दिया था। आतंकियों ने बारिश और लो विजिबिलिटी की आड़ में पहले फायरिंग की, उसके बाद ग्रेनेड से हमला कर दिया था। इससे ट्रक में आग लग गई। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। जबकि एक जवान घायल हुआ था।
शहीद जवानों में हवलदार मनदीप सिंह, एल/एनके कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह और सिपाही सेवक सिंह शामिल थे, ये सभी पंजाब के रहने वाले थे। वहीं उड़ीसा के एल/एनके देबाशीष बिस्वाल भी शहीद हुए।
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
15 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
21 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines