पंजाब के मानसा शहर में फायरिंग की घटना हुई है. इस घटना में कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने पहले कबड्डी खिलाड़ी के साथ मारपीट की और उसके बाद उस पर गोली चला दी. वहीं हैरान करने वाला मामला यह है कि महज थोड़ी ही दूरी पर एस.एस.पी. कार्यालय है. फिर भी अज्ञात लोग इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद पुलिस ने हत्या के एक आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है.
मृतक की पहचान 26 वर्षीय तेजपाल सिंह, पुत्र रणधीर सिंह, निवासी गांव गिद्दड़विंडी के रूप में हुई है. तेजपाल अपने दो साथियों के साथ हरि सिंह अस्पताल रोड के पास मौजूद था, तभी कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंचे और तेजपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी. कुछ ही पलों में हमलावरों ने उस पर गोली चला दी, जिससे कबड्डी खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने किया एनकाउंटर
इस मामले में आज मानसा पुलिस ने एक आरोपी का एनकाउंटर कर दिया. शहर वासियों ने कल 1 नवंबर को प्रदर्शन करने का ऐलान किया था, जिसके चलते पुलिस ने एक आरोपी गुरसहाब सिंह रोपड़ का एनकाउंटर किया है. पता चला है कि दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है. मानसा के एसएसपी भागीरथ सिंह मीना ने बताया कि दोनों दोषी रोपड़ जिले से संबंधित हैं जो आज मानसा के पास घूम रहे थे जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इनके कब्जे से 2 पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. एनकाउंटर के मामले में पुलिस ने एक अलग से मामला दर्ज किया है.
यह भी पढ़ें: पंजाब मे AAP नेता के सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मानसा शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग की गई थी और इसके बाद मानसा में धरना प्रदर्शन भी किया गया था.
संबंधित खबरें
अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 hr agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
12 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
18 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines