चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने रविवार को आपराधिक मामलों में वांछित वारिस पंजाब दे (WPD) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखी। इसके साथ ही राज्य में शांति और कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वालों को रोकने के लिए गिरफ्तारियों भी की गई।
पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक अमृतपाल सिंह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) और पुलिस कमीशनरों (सीपी) के नेतृत्व में जिला पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने राज्यभर में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में शांति कमेटी मीटिंग भी की गई हैं।
अब तक 112 लोगों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डब्ल्यूपीडी के कार्यकर्ताओं और राज्य में शांति और सद्भावना को भंग करने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ चल रहे अभियानों के दौरान रविवार को राज्यभर में 34 लोगों की और गिरफ्तारियां की गई हैं। अब तक कुल 112 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि गांव सलीना, थाना महतपुर, जिला जालंधर ग्रामीण से पीबी 10एफ डब्ल्य 6797 नंबर वाली एक लावारिस गाड़ी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि इस गाड़ी का इस्तेमाल भगौड़े अमृतपाल सिंह की तरफ से तब किया गया जब पुलिस उसका पीछा कर रही थी।
गाड़ी से बरामद हुए और वॉकी-टॉकी सेट
उन्होंने बताया कि लावारिस गाड़ी में से एक .315 बोर की राइफल, 57 जिंदा कारतूस, एक तलवार और एक वॉकी-टॉकी सेट बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि यह गाड़ी मनप्रीत सिंह निवासी गांव अनोखरवाल, एसबीएस नगर की है। इस आरोपी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
पंजाब पुलिस और केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स की कंपनियों की ओर से राज्य भर में संयुक्त तौर पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। स्थानीय लोगों से शांति और सद्भावना बनाई रखने की अपील की जा रही है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर जिला प्रशासन और पंजाब पुलिस की ओर से शांति कमेटी की बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं।
सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामण जानकारी से बचें
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि यदि कोई भ्रामक खबरें, अफवाहें और नफरती भाषण देता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों, मीडिया कर्मियों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म को विनती की जाती है कि वह जिम्मेदारी के साथ अपना काम करें। प्रवक्ता ने कहा कि अलग-अलग सोशल मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया और प्रिंट मीडिया के साथ साझा की जा रही जानकारियों की सामग्री और तथ्यों की प्रामाणिकता की बारीकी के साथ जांच की जाए।
उन्होंने राज्य के लोगों को भी अपील की कि वह झूठी खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस और प्रशासन को सहयोग करें। उन्होंने कहा कि राज्य की शांति भंग करने की कोशिश करने वाले सभी शरारती तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। पंजाब पुलिस राज्य में अमन-शांति और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए वचनबद्ध है।
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
21 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
6 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines