लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में कोर्ट की तरफ उत्तर प्रदेश के एक युवक को उम्रकैद की सजा का फैसला दिया गया है। मामला महज चार साल के मासूम बच्चे के साथ कुकृत्य करने के बाद उसकी हत्या कर दिए जाने का है। हैवानियत की हद तो देखिए कि दरिंदे ने न सिर्फ बच्चे की बेइज्जती के बाद जान ले ली, बल्कि आरी से उसका गला काट दिया था। भेद खुलने के यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला और अब कोर्ट ने दोषी को उम्रकैद की सजा का हुक्म सुनाया है।
आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के 41 वर्षीय फूल चंद उर्फ पप्पू के रूप में बताई जा रही है। पुलिस में दर्ज केस के मुताबिक एक सिलाई मशीन फैक्ट्री में काम करते एक व्यक्ति ने बताया था कि फूल चंद उर्फ पप्पू उनके पड़ोस में किराये पर रहता था। वह उसके (शिकायतकर्ता के) चार साल के बेटे को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और वहां उसके साथ कुकर्म करने के बाद आरी से गला काटकर उसकी जान ले ली।
यह भी पढ़ें: पंजाब की श्रम मंत्री का बड़ा ऐलान, बोले- मजदूरों के रजिस्ट्रेशन में देरी हुई तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
शिकायतकर्ता के अनुसार इस घटना का पता तब चला, जब बच्चा घर में दिखाई नहीं दिया और उसे यहां-वहां ढूंढा गया। शक के आधार पर पुलिस बुलाकर पड़ोसी किरायेदार पप्पू का कमरा खोला गया तो वहां से बच्चे की लाश बरामद की गई। 31 अक्तूबर 2019 को केस दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू की तो फूलचंद उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पड़ोसी के चार साल के बेटे को बातों में लगाकर अपने कमरे में ले आया। वहां उसके साथ गलत काम करने के बाद डर थ्ज्ञा कि कहीं वह भेद न खोल दे, इसी डर के चलते सबूत मिटाने के लिए उसने बच्चे की हत्या कर दी।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines