Kapurthala Punjab Murder Case : पंजाब से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या करने के बाद फिल्मी अन्दाज में इसकी सूचना, युवक के परिवार वालों को दी गई।
हथियार से मारकर हत्या
जानकारी के अनुसार पंजाब के कपूरथला जिले में 22 वर्षीय हरदीप सिंह की चाकू और अन्य हथियारों से मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हत्यारों ने हरदीप सिंह के घर का दरवाजा खट-खटा कर उसके परिजनों को कहा कि ‘ले अपना शेर बेटा’।
‘ले अपना शेर बेटा’
हरदीप के पिता ने बताया कि बुधवार की रात पांच-छह लोग घर आए और दरवाजा खटखटाकर चिल्लाने लगे कि उन्होंने उनके बेटे की हत्या कर दी है। हमने तुम्हारे बेटे को मार डाला, ‘अपने ‘ले अपना शेर बेटा’। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो हरदीप को गंभीर रूप से घायल पाया और उसे जल्दी घर के अंदर ले गए। घायल हालत में हरदीप को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विवाद में हुई जेल
आखिरी बार उनका बेटा अपनी बैंक पासबुक लाने के लिए घर वापस आया था, वह गिरफ्तारी के डर से घर पर नहीं रहता था। एक आरोपी और हरप्रीत के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
हत्या की वजह
हरदीप सिंह की हत्या किन कारणों से की गई है, इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है, वैसे हत्या की आशंका आपसी दुश्मनी बताई जा रही है।
दो आरोपी गिरफ्तार
कपूरथला के एसएसपी राजपाल सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने छह आरोपियों की पहचान कर ली गई है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, बाकी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
14 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
2 days ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines