बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी का शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। उनका शव आदेश अस्पताल, भुच्चों मंडी की पार्किंग में खड़ी कार से बरामद हुआ था। लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी कि कार से बदबू आ रही है। जब पुलिस ने जांच की तो उसमें से कमल कौर का शव मिला। अब एसएसपी ने बताया है कि आखिर कमल कौर भाभी के हत्यारे कौन हैं?
कमल कौर हत्याकांड मामले में दो गिरफ्तार
एसएसपी ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि हमें 11 जून को आदेश अस्पताल की पार्किंग में एक अज्ञात शव मिला था। शव की पहचान कंचन देवी के रूप में उसकी मां गिरिजा देवी ने की। मृतका का इंस्टाग्राम अकाउंट था, जिस पर वह वीडियो अपलोड करती थी और उसके कई फॉलोअर्स थे। वह अपने वीडियो के लिए अलग-अलग शहरों में भी जाती थी।
कौन हैं दोनों आरोपी?
एसएसपी अमनीत कोंडल ने कहा कि अमृतपाल सिंह नामक एक व्यक्ति ने उसे प्रमोशन के लिए बठिंडा बुलाया था। वह 9 जून को घर से निकली थी और 11 जून को परिवार को पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम जसप्रीत मनरो और निमरतजीत सिंह हैं।
एसएसपी ने बताया कि दोनों को रात करीब 1 बजे गिरफ्तार किया गया। इसके पीछे अमृतपाल मनरो का हाथ था। आरोपियों ने आरोप लगाया कि मृतका कंचन देवी अश्लील सामग्री पोस्ट करती थी और युवाओं को दूषित करती थी। वे उसे रोकते थे, लेकिन जब उन्हें लगा कि वह उनकी बात नहीं मान रही है तो वे उसे बठिंडा ले आए और उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें : कौन थीं इन्फ्लुएंसर कमल भाभी? जिसकी बेरहमी से हत्या, रील बनाने की थी शौकीन
बता दें कि अमृतपाल सिंह मनरो ने सोशल मीडिया पर कमल कौर की हत्या की जिम्मेदारी ली थी और लिखा था कि खालसा कभी भी महिलाओं पर वार नहीं करता, लेकिन इस महिला ने हमारे तख्तों पर हमला किया, तो उसे मार दिया गया। कंचन ने सिख इतिहास और संस्कृति को बदनाम करने के लिए ‘कौर’ नाम का दुरुपयोग किया, इसलिए उसे सजा दी गई।
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
3 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
9 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines