नरेंद्र नंदन, जालंधर
पंजाब के जालंधर में आज किसानों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। किसान शंभू बाॅर्डर खाली करवाए जाने के बाद से ही नाराज चल रहे हैं। ऐसे में आज किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जालधंन में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के घर घेराव की कोशिश की गई। इस दौरान किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग उखाड़ दी। पुलिस और किसानों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। आज सुबह 12 बजे किसान तय समय के अनुसार मंत्री के घर की ओर बढ़ना शुरू हो गए थे।
3 बजे तक मंत्री के घर के बाहर धरना देंगे किसान
किसान जब आगे बढ़े तो पुलिस ने उनको रोकना चाहा। मगर किसान जबरदस्ती आगे बढ़ गए। इसके बाद किसानों ने मंत्री मोहिंदर भगत के घर बाहर धरना लगा दिया है। नाराज किसान अपनी मांगों को लेकर 3 बजे तक मंत्री के बाहर बैठे रहेंगे। किसान नेता ने बताया कि हम शांतिपूर्ण ढंग से यहां पर धरना प्रदर्शन करने आए थे लेकिन पुलिसकर्मियों द्वारा हमारी महिलाओं के साथ धक्का मुक्की की गई है। हमारे साथ भी धक्का मुक्की की गई है। हमारा यह चार घंटे का धरना प्रदर्शन है अगर हमें शांतिपूर्ण ढंग से यह धरना प्रदर्शन न करने दिया गया तो हम लोग यहां पर पक्के तौर पर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर देंगे।
ये भी पढ़ेंः जालंधर में अंबेडकर की मूर्ति पर खालिस्तानी स्लोगन, आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी कर कही ये बात
बता दें कि किसानों ने 13 फरवरी 2024 को अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच का ऐलान किया था। इसके बाद किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने शंभू और खनौरी बाॅर्डर पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया। इस दौरान किसानों ने 4 बार कोशिश की लेकिन हरियाणा पुलिस की कार्रवाई के आगे उनकी एक नहीं चली। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर और लाठीचार्ज कर भगा दिया।
19 मार्च की कार्रवाई से नाराज हैं किसान
चंडीगढ़ में पिछले दिनों केंद्र के साथ मीटिंग अफसल होने के बाद पुलिस ने किसानों को अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ 19 मार्च को किसानों को खदेड़ कर बाॅर्डर को आम लोगों के लिए खुलवा दिया था। इसके अलावा किसानों के द्वारा लगाए गए शेड समेत पक्के प्रबंध भी बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिए गए थे। वहीं हरियाणा पुलिस ने शंभू बाॅर्डर पर कार्रवाई करते हुए सभी अस्थायी निर्माण ध्वस्त कर दिए थे। इस दौरान दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया था। जानकारी के अनुसार करीब 800 पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया गया था।
ये भी पढ़ेंः ड्रग तस्कर महिला पर टूटा प्रशासन का कहर, बुलडोजर लेकर पहुंचे SSP
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
10 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
14 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines