लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर आई है। यहां 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (SAD) का कैंडिडेट घोषित विपन सूद काका के ठिकानों पर आयकर विभाग (Income Tax Department) की टीम ने छापा मारा है। हालांकि, विभाग की तरफ से इस संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों ने जानकारी दी है कि बीते दिनाें एक होटल के साथ डील के बाद काका विभाग की नजर में आए थे।
बता दें कि लुधियाना में मंगलवार शाम करीब सवा 5 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महानगर के न्यू मॉडल विलेज इलाके में स्थित शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता विपन सूद काका के घर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम पहुंच गई। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के लिए जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़ और हरियाणा से टीमें आई हैं। इनमें करीब 15 से 20 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। आईटी टीम काका की होटल चेन की जांच कर रही है, जिसमें उनके पास आय से अधिक संपत्ति होने का संदेह है।
यह भी पढ़ें: दो मुख्यमंत्रियों और राज्यपाल के साथ अमित शाह ने की बैठक, CM मान ने उठाया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुद्दा
यहां यह बात भी उल्लेखनीय है कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने विपन सूद को लुधियाना से 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर रखा है।
यह भी पढ़ें: सीएम मान का बाजवा को करारा जवाब, पूरा नहीं होगा मुख्यमंत्री बनने का सपना
हालांकि आधिकारिक स्प से विभाग की तरफ से कोई जानकारी सांझा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो विभाग के अधिकारियों ने काका सूद के ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए हैं। काका सूद के अलावा उनके परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की है। इसी के साथ अनुमान लगाया जा रहा है कि विभाग काका सूद के रिश्तेदारों को भी जांच में शामिल कर सकता है।
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
7 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
8 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines