नरेंद्र नंदन/जालंधर
पंजाब के जालंधर में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर प्रदेश की पूर्व मंत्री और भाजपा नेता लक्ष्मीकांत चावला हालचाल जानने के लिए उनके घर पहुंचीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए हालिया घटनाओं को लेकर चिंता जताई।
क्या बोलीं लक्ष्मीकांत चावला?
भाजपा नेता लक्ष्मीकांत चावला ने कहा कि तरनतारन में सब-इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीनकर उसकी हत्या और अन्य घटनाएं संकेत देती हैं कि अपराधी पहले से अधिक हावी हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “1985 में आतंकवाद की शुरुआत भी इसी तरह हुई थी, पहले छोटी-छोटी घटनाएं हुईं, फिर वह भयंकर रूप ले गईं।”
पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को पंजाब सरकार के साथ मिलकर इन घटनाओं को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब पहले भी आतंकवाद झेल चुका है, जिसमें 25,000 से अधिक नागरिक और 5,000 से ज्यादा सुरक्षा कर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं।
चावला ने कहा कि गनीमत है कि मनोरंजन कालिया की जान बच गई। उन्होंने इस हमले को आतंकवाद की वापसी के संकेत बताते हुए समय रहते कड़ी कार्रवाई की मांग की। हमले के बाद कालिया के घर लगातार राजनीतिक नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। सुरक्षा को मजबूत करते हुए उनके घर पर IP कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं।
पूर्व सीएम ने भी किया फोन
तरनतारन की घटना पर टिप्पणी करते हुए कालिया ने कहा कि अब पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें फोन कर हालचाल लिया। साथ ही उन्होंने बताया कि मामला गृह मंत्री अमित शाह के संज्ञान में है और एनआईए की टीम जांच में जुटी है। उनकी सुरक्षा में जिप्सी के साथ अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
2 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
2 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
3 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
4 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
5 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines