Lawrence Bishnoi Close Aide Himanshu Sood Arrested: पंजाब के जालंधर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंजाब पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हिमांशु सूद को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा रची गई टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम कर दिया है। गिरफ्तार हिमांशु सूद दुबई में रहने वाले नमित शर्मा के ऑर्डर पर इस टारगेट किलिंग को अंजाम दे रहा था। इस बात की जानकारी खुद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट पर दी।
दुबई में बैठा है मास्टरमाइंड
पंजाब डीजीपी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम किया है। इसके साथ ही इस साजिश को ऑपरेट कर रहे हिमांशु सूद को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कपूरथला के फगवाड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि इस टारगेट किलिंग का असली मास्टरमाइंड नमित शर्मा है, जो इस समय दुबई में बैठा है। नमित शर्मा के निर्देश पर ही हिमांशु सूद ने इस टारगेट किलिंग का प्लान बनाया। नमित शर्मा और हिमांशु सूद दोनों ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार से बंगाल-झारखंड के बीच सफर होगा आसान, मिले 3 प्रोजेक्ट, तीनों राज्यों में रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत
टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही आरोपी हिमांशु सूद ने नमित शर्मा के निर्देश पर अपने गैंग के साथ मिलकर हरिद्वार में एक होटल कारोबारी पर फायरिंग की थी। खुफिया जानकारी और टेक्नीकल इनपुट के आधार पर पुलिस की टीम ने हिमांशु सूद के इस टारगेट किलिंग की साजिश पर पानी फेर दिया। पुलिस को आरोपी के पास से 2 पिस्तौल बरामद हुई हैं। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
15 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
17 hrs ago'जीत ही गए चन्नी साहब', पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद राजा वड़िंग ने बयां किया दर्द
1 day agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पर जताया भरोसा, बनाए गए अध्यक्ष
1 day agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
2 days agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
3 days agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
3 days agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
4 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines