Firozpur MP Sukhbir Badal Got Missing, फिरोजपुर: पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री आखिर मिल ही गए। गनीमत है कि उन्हें अपने लोकसभा हलके फिरोजपुर की याद आ गई, वरना इलाके की जनता एड़ियां उठा-उठाकर उनकी राह देख रही थी। जगह-जगह सुखबीर बादल की गुमशुदगी के पोस्टर भी लगा दिए थे। लोगों की मेहनत रंग लाई। गुमशुदगी के पोस्टर लगे तो सुबह का भूला शाम को घर लौट ही आया। हालांकि इससे पहले यहां तक कि केंद्र सरकार की तरफ से NDRF की टीमों को यहां भेजा, तब भी सुखबीर बादल कहीं नजर नहीं आए थे।
-
लोगों को दरिया 8 बेड़े, चारा और प्लास्टिक शीट दिलवाई पूर्व डिप्टी सीएम ने, अपनी पार्टी के नेताओं और समाजसेवियों से की पीड़ितों की मदद करने की अपील
आखिर आलोचना का असर भी देखने को मिला। रविवार तक फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं फिरोजपुर के मौजूदा सांसद (शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख) सुखबीर बादल की गुमशुदगी के पोस्टरों की भरमार थी, वहीं इसके बाद सोमवार को लाेगों के बीच पहुंच गए। उन्होंने बीते दिन विधानसभा हलकों फिरोजपुर देहात और फिरोजपुर शहरी का दौरा किया। भारत-पाक सरहद पर कंटीली तार से लगते बाढ़ प्रभावित लोगों की बात सुनी। हुसैनीवाला स्थित शहीद भगत सिंह, राजगुरु और शहीद सुखदेव के स्मारकों पर भी सुखबीर गए।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व डिप्टी सीएम ने लोगों को दरिया 8 बेड़े, चारा और प्लास्टिक शीट दिलवाई हैं। साथ ही अपनी राजनैतिक पार्टी के नेताओं और समाजसेवियों से बाढ़पीड़ित लोगों की मदद करने की अपील की। इस दौरान सुखबीर बादल ने बाढ़ की वजह पर भी बात की। उन्होंने कहा कि यह पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की नाकामी है, क्योंकि भाखड़ा और पौंग डैम से छोड़े गए पानी की निकासी के लिए सरकार की तरफ से वक्त रहते कोई उचित प्रबंध नहीं किया गया।
बहुत से नेताओं की गुमशुदगी के लग चुके हैं पोस्टर
उधर, यह बात भी ध्यान देने वाली है कि पंजाब में अब कई बड़े नेताओं की गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा हो चुके हैं। इनमें गुरदासपुर के भाजपा सांसद सनी देओल और चंडीगढ़ में किरण खेर पर कई बार हलके की सुध नहीं लेने के लिए विरोधियों की तरफ से कटाक्ष किया गया है, वहीं अब सुखबीर भी इस लिस्ट में आ गए।
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
8 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines