Punjab Finance Minister Harpal Singh Cheema: पंजबा की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए हर एक सेक्टर को आगे बढ़ाने पर काम कर रही है। इसके अलावा राज्य सरकार पंजाब को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई जरुरी कमद उठाए हैं। हाल ही में प्रदेश के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने टैगोर भवन में आयोजित 71वें अखिल भारतीय सहकारिता के सपामन समारोह में राज्य के सहकारिता विभाग को पंजाब के आर्थिक विकास की रीढ़ बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने और इसकी पूंजी का विस्तार के लिए सहकारिता विभाग को पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
‘फुलकारी’ का शुभारंभ
इस दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सहकारिता विभाग की तरफ से तैयार किए गए वेब पोर्टल ‘फुलकारी’ का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल का उद्देश्य प्रदेश में महिला कारीगरों द्वारा तैयार किए गए प्रोडक्ट्स को ग्लोबल लेवल पर बेचने का मौका देना है। इस दौरान वित्त मंत्री ने बताया कि शुगरफैड को पिछले दो सालों में एक संपन्न संस्था में तब्दील किया गया है, जो 2022 में 400 करोड़ रुपये के कर्ज में दबा हुआ था।
यह भी पढ़ें: पंजाब की मंडियों से 26 नवंबर तक उठाओ धान, राज्य सरकार ने एजेंसियों को दिया अल्टीमेटम
वित्त मंत्री चीमा का बयान
इस मौके पर वित्त मंत्री चीमा ने मिल्कफेड को देश के टॉप 3 मिल्क प्रोडक्ट एजेंसियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि मिल्कफेड ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 के दौरान रोजाना 31 लाख लीटर दूध खरीद कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके अलावा उन्होंने वेरका कैटल फीड प्लांट, घनिया के बांगर में 50 एमटीपीडी बाई-पास प्रोटीन प्लांट और गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, लुधियाना में 50,000 एलपीडी तक की क्षमता वाली किण्वित दूध प्रसंस्करण और पैकेजिंग इकाई के चालू होने का भी जिक्र किया। इस मौके पर उन्होंने वेरका के नए प्रोक्टड का अनावरण किया, इसमें गाय के घी, शुगर-फ्री खीर, शुगर-फ्री मिल्क केक और शुगर-फ्री प्रोटीन शामिल हैं।
संबंधित खबरें
पंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 hrs agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
3 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
3 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
4 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
8 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
8 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
8 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
9 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
9 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines