पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद में आयोजित किसान महापंचायत के दौरान जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रविवार को अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने 131 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की है। अनशन खत्म करने के बाद उन्होंने कहा कि आज पंजाब और पूरे देश के किसान समर्थकों के आग्रह पर मैंने पूरे मन से अपना आमरण अनशन खत्म करने का फैसला किया है, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन का तरीका अलग हो सकता है, लेकिन यह खत्म नहीं हुआ है।
डल्लेवाल ने राज्य और केंद्र सरकार पर साधा निशाना
बता दें कि शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान मोर्चा हटाए जाने के विरोध में आज पूरे पंजाब में किसानों की महापंचायतें हुईं। इसी कड़ी में फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद अनाज मंडी में किसान महापंचायत हुई। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों के समूह को संबोधित करते हुए राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। डल्लेवाल ने कहा कि एक तरफ सरकार हमें मीटिंग के लिए बुला रही है और दूसरी तरफ रात में जबरन हमारा मोर्चा हटा दिया गया। सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। सरकार के अत्याचारों के विरोध में महापंचायतें की गई हैं।
‘मांगें पूरी होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा’
उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा, ‘मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि किसानों का सामान चुराने वाले और अखंड ज्योत की बेअदबी करने वाले पुलिसकर्मियों को सजा कब मिलेगी? क्या उन कर्मियों को थप्पड़ मारे गए हैं और मामले दर्ज किए गए हैं? उन्होंने कहा कि किसान मोर्चे के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वालों और अखंड ज्योत को बंद करने वालों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने सिखों की सर्वोच्च शक्ति श्री अकाल तख्त साहिब से अपील की है और मुझे न्याय मिलने की उम्मीद है।
शिवराज सिंह चौहान ने अनशन खत्म करने की अपील की थी
बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अनशन खत्म करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि वह किसान संगठनों के साथ पहले से तय 4 मई को सुबह 11 बजे फिर से बैठक करेंगे। चौहान ने कहा कि डल्लेवाल अब अस्पताल से वापस आ चुके हैं और हम उनके अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र के प्रतिनिधियों और किसान संगठनों के बीच मांगों को लेकर चल रही बातचीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इससे पहले 19 मार्च को केंद्र और किसानों के बीच बैठक हुई थी, जो बेनतीजा रही थी।
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने जताया आभार
साथ ही केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी शनिवार को डल्लेवाल से अपना अनशन खत्म करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि आपका जीवन पंजाब के लोगों के लिए कीमती है। वहीं, अनशन खत्म करने के बाद पंजाब भाजपा नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने जगजीत सिंह डल्लेवाल का आभार जताया। उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘हम अपने वयोवृद्ध किसान नेता सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने केंद्र सरकार के आग्रह को स्वीकार करते हुए अपना आमरण अनशन खत्म कर दिया है। डल्लेवाल साहब ने केंद्र सरकार पर जो भरोसा जताया है, हम उसे जरूर पूरा करेंगे।’
संबंधित खबरें
परगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
41 mins agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
15 hrs agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 day agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
2 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
2 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
2 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
3 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
4 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines