Disproportionate Assets Case: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विजिलेंस पर बड़ा आरोप लगाया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चन्नी ने कहा कि पंजाब विजिलेंस ने मुझे पूछताछ लिए बुलाया है। वे मुझे 20 अप्रैल को बुलाने वाले थे लेकिन उन्होंने मुझे आज बुलाया जब सारे दफ्तर बंद हैं… मैं वहां अकेला जाऊंगा, तुम मुझे मार सकते हो, मुझे जेल भेज सकते हो, जो चाहो करो। वे मुझे भी मार सकते हैं लेकिन मैं उसके लिए तैयार हूं।
चन्नी ने आज सुबह चंडीगढ़ के पंजाब कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता के दौरान ये बातें कही। उधऱ, विजिलेंस के एक अधिकारी ने कहा कि जांच अधिकारी 20 अप्रैल को व्यस्त हैं और इसीलिए चन्नी से पूछताछ शुक्रवार को फिर से तय की गई है। इससे पहले चरणजीत को पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन चन्नी ने अपनी व्यस्तता का हवाला दिया था, जिसके बाद पूछताछ 20 अप्रैल को निर्धारित की गई थी।
https://twitter.com/ANI/status/1646727957724168192
चन्नी ने बताया कि 10 मई को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए गुरुवार को कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर के साथ गए थे। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि मैं सच बोलना जारी रखूंगा। विरोधियों को दबाने के लिए लोकतंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है।
और पढ़िए – पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस, अब नहीं जा सकेंगे विदेश
विजिलेंस ने पिछले साल नवंबर में शुरू की थी जांच
चन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने केंद्र पर राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाती है जबकि पंजाब में उसकी सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए सतर्कता ब्यूरो का दुरुपयोग कर रही है। बता दें कि ये पहली बार है कि चन्नी मामले में विजिलेंस के सामने पेश होंगे, जिसकी जांच पिछले साल 18 नवंबर को शुरू की गई थी।
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
19 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
22 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
2 days agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
4 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
4 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines