Gangster Dalbira Arrest, जालंधर: यूथ कांग्रेस के पूर्व देहाती प्रधान सुखमीत सिंह डिप्टी की हत्या के मामले में एक नया मोड़ आया है। डिप्टी की हत्या के लिए हथियार मुहैया कराने-वाले कुख्यात गैंगस्टर सिंह दलबीरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, दलबीरा विदेश में भागने की फिराक में था। दरअसल, दलबीरा के खिलाफ LOC जारी हुई थी, जिसे एयरपोर्ट समेत हर जगह भेजा गया था। इसलिए जैसे ही दलबीरा दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो उसे वहां की सिक्योरिटी ने उसे पहचान लिया और उसे वहीं गिरफ्तार कर लिया।
प्रोडक्शन वारंट पर जालंधर आया गैंगस्टर
एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने दलबीरा को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी, जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस एयरपोर्ट पहुंची। जहां एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने दलबीरा को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद जालंधर पुलिस ने दलबरा को प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब ले गई है।
डिप्टी हत्याकांड में दलबीरा की भूमिका
दलबीरा को गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने कहा कि जालंधर के फेमस डिप्टी हत्याकांड मामले को लेकर आरोपी दलबीरा को गिरफ्तार किया गया हैं। दलबीरा पर इस हत्याकांड की प्लानिंग में शामिल होने का आरोप है। डिप्टी हत्याकांड में दलबीरा का क्या भूमिका थी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: बॉर्डर पर तीसरी आंख देगी तस्करों पर पहरा, सुरक्षा एजेंसियों ने 86 स्पॉट किये मार्क
वारदात
बता दें कि पूर्व पार्षद और यूथ कांग्रेस के पूर्व देहाती प्रधान सुखमीत सिंह डिप्टी पर कुछ लोगों ने गोपाल नगर में दाना मंडी के बाहर कृष्ण मुरारी मंदिर के सामने गोलियों की लगातार फायरिंग की थी। हमले में डिप्टी की मौके पर ही मौत हो गई। डिप्टी को जो गोलियां मारी गई थी वो प्वाइंट 30 बोर की पिस्तौल से मारी गई थी। वहीं घटनास्थल पर पुलिस को 13 गोलियों के खोल मिले थे वहीं, डिप्टी की बॉडी पर गोलियों के 9 निशान थे।
इस मामले में गैंगस्टर गौरव पटियाल, विकास माले और जालंधर निवासी पुनीत और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ के केस दर्ज किया था, ये सभी फिलहाल जेल में बंद है।
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
56 mins agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
2 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
18 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines