Navjot Singh Sidhu Target Punjab CM Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी विपक्षी दलों के नेताओं को ओपन डिबेट के लिए चैलेंज किया था, जो 1 नवंबर यानी पंजाब दिवस के दिन होने वाली है। सीएम मान की तरफ से रखे गए इस ओपन डिबेट चैलेंज में अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री हो गई है। नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम को गवर्नर द्वारा लिखी चिट्ठी और पूछे गए सवालों को लेकर घेरा है। इतना ही नहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम मान को भगोड़ा तक कह दिया है।
मुख्यमंत्री को लेकर सिद्धू के बिगड़े बोल
नवजोत सिंह सिद्धू ने X पर पोस्ट शेयर करके सीएम मान से कुछ तीखे सवाल पूछे है। साथ ही सिद्धू ने सीएम पर ओपन डिबेट को लेकर भी तंज कसा और लिखा कि- क्या सीएम मान के अंदर इतनी हिम्मत है कि वो फाइनेंशियल इमरजेंसी की ओर जा रहे पंजाब के मुद्दे पर डिबेट कर सकें। इतना ही नहीं सिद्धू ने भगवंत मान को भगोड़ा मुख्यमंत्री भी कहा है। अपनी X पोस्ट में सिद्धू ने आगे लिखा कि पंजाब में रेत, शराब और केबल जैसे माफिया खुलेआम चल रह हैं, कौन है जो इन्हे संरक्षण दे रहा है। ये माफिया राज्य के राजस्व को लूट रहे है और पंजाब की सरकार उधार के लिए गए पैसों के लिए आम जनता से टैक्स वसूल रही है। इसके साथ ही सिद्धू ने गवर्नर द्वारा सीएम को लिखे गए लेटर का जिक्र करते हुए बताया कि पंजाब पर करीब 60000 करोड़ का कर्जा हो चुका है। गवर्नर की चिट्ठी ने सीएम के झूठ से पर्दा उठा दिया है।
यह भी पढ़ें: कलयुगी मां की शर्मनाक हरकत… इश्क में इतनी अंधी हुई कि कर दिया डेढ़ साल के बेटे का सौदा
ओपन डिबेट चैलेंज
बता दें कि, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सभी विपक्षी दलों के नेताओं को SYL सहित प्रदेश के कइ मुद्दों पर बहस करने के लिए ओपन डिबेट चैलेंज दिया है। ये ओपन डिबेट चैलेंज पंजाब दिवस के दिन यानी 1 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
8 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines