Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात की। कुलदीप धालीवाल ने बिट्टू के सामने कई मुद्दे रखे। उन्होंने कहा कि मेरा जो विधानसभा हल्का है अजनाला है और सीमावर्ती क्षेत्र है जो पाकिस्तान के साथ लगता है। धालीवाल ने कहा कि बॉर्डर एरिया होने के कारण रेलवे के साथ जुड़ नहीं पाया है। धालीवाल ने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र बल्लडवाल कस्बा है तक रेलवे लाइन बनाने का मुद्दा बिट्टू के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि जब हिंदू-पाक एक था तब ये कस्बा एक व्यापार का केंद्र होता था। अमृतसर से बल्लडवाल तक रेलवे लाइन बनाए जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब की जमीन सबसे ज्यादा गन्ना, दूध, बासमती पैदा करती है। उन्होंन कहा कि जो रेल के जरिए सुविधाएं मिलती है वह नहीं है। हमारे जवानों के लिए भी सामान आने ले जाने के लिए रास्ता नहीं है।
रेलवे स्टेशन बनाने की रखी ये मांग
कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने कहा अजनाला में कस्बा रमदास है जो डेरा बाबा नानक और करतारपुर साहिब के बिलकुल पास लगता है। श्री हरमिंदर साहिब के पहले हेड ग्रंथी बाबा बुड्ढा साहिब जी का अंतिम स्थान है और बहुत बड़ा मेला लगता है। उन्होंने कहा कि जो ट्रेन डेरा बाबा नानक के लिए चलती है उसका रेलवे स्टेशन खराब हो गया है और बाबा बुड्ढा साहिब जी के नाम पर बनाया जाए।
ट्रेन में 1 एसी कोच भी जोड़ा जाए
वहीं, उन्होंने बिट्टू से ये भी अपील की रेल में 1 एसी कोच जोड़ा जाए और उसके 6 टाइम किए जाए। उसको अमृतसर रेलवे स्टेशन तक जोड़ा जाए। केंद्रीय मंत्री बिट्टू को ये भी बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कस्बा रमदास के 4 गेट के नाम बाबा बुड्ढा साहिब जी के नाम पर बनाने के लिए पैसे दिए है। मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
ये भी पढ़ें- पंजाब की मान सरकार ने केंद्र से की कर्ज सीमा बढ़ाने की मांग; लिखा पत्र, कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines