पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस समय अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसको लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम भगवंत मान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा घर-घर जाकर सिंदूर बांट रही है, क्या यह पीएम मोदी के नाम का सिंदूर है? अब क्या यह वन नेशन, वन हसबैंड स्कीम है? उनके इस बयान की वजह से वह विवादों में आ गए हैं।
भाजपा ने इस्तीफा की मांग
सीएम मान के इस बयान की सोशल मीडिया समेत हर जगह कड़ी निंदा की जा रही है। भाजपा ने तो उनके इस्तीफे की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी कई लोग सीएम मान के बयान की आलोचना कर रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि कुछ राजनेता अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्हें किसी से डर नहीं लगता, शायद भगवान से भी नहीं…। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि अपने घर में वह शोर मचाते हैं, कैमरे के सामने बोल्ड होते हैं, लेकिन जब उनका सामना असली नेता से होता है, तब सारा शोर और घबराहट भरी हंसी बदल जाती है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी सलाह
वहीं एक यूजर ने तो उनके बयान ‘वन नेशन, वन हसबैंड स्कीम’ पर तंस कसते हुए कमेंट में लिखा कि ‘वन नेशन, वन बोतल’। वहीं, कुछ लोगों ने भगवंत मान को सलाह दी कि वह कोई भी बयान देने से पहले थोड़ा सोच लें।
क्या बोलीं सोशल मीडिया की अध्यक्ष?
वहीं हरियाणा की राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सीएम भगवंत मान के ऑपरेशन सिंदूर पर दिए गए बयान पर कहा कि ‘वह एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं, उन्हें इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश के लिए गर्व की बात है…’
संबंधित खबरें
अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
10 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
21 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
1 day agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines