हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

CBI Searches In Punjab: रिश्वतखोरी मामले में कार्रवाई, FCI अधिकारियों के 30 से अधिक लोकेशन पर छापेमारी

विज्ञापन

CBI Searches In Punjab: केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने रिश्वतखोरी के मामले में पंजाब में FCI अधिकारियों से जुड़े 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है।

जानकारी के मुताबिक, CBI ने मंगलवार को भारतीय खाद्य निगम (FCI) के अधिकारियों के परिसरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपुरा, पटियाला, सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, सोनम, मोगा, फिरोजपुर, लुधियाना, संगरूर सहित राज्य के 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई है।

निजी चावल मिल मालिकों और अनाज कारोबारियों के ठिकानों पर भी रेड

सीबीआई के एक सूत्र ने कहा, “सीबीआई भारी रिश्वत के भुगतान के संबंध में एफसीआई अधिकारियों, निजी चावल मिल मालिकों और अनाज व्यापारियों के परिसरों में 30 से अधिक स्थानों पर तलाशी ले रही है।”

उन्होंने कहा कि कमी को पूरा करने के लिए कम गुणवत्ता वाले खाद्यान्न की खरीद को समायोजित करने में निजी व्यवसायियों का पक्ष लिया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें