Indigo Broken Seat Sunil Jakhar : पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को AIR INDIA फ्लाइट में टूटी हुई सीट मिली थी। शिकायत के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी थी। इस पर विमान कंपनी ने माफी मांगी थी लेकिन अब एक और नेता ने फ्लाइट में टूटी हुई सीट की शिकायत की है और बताया कि उनकी शिकायत पर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया।
पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने इस घटना के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने लिखा, “ऐसा लगता है कि 27 जनवरी को इंडिगो Chd-Del की उड़ान की कुछ तस्वीरें हैं, जिनमें कई सीटों पर गद्दे ढीले-ढाले दिख रहे हैं और सुरक्षा नियमों के अनुरूप नियमित रूप से फिट की गई सीटें नहीं हैं।” केबिन क्रू ने इस मामले में कुछ भी करने में असमर्थता जताई और कहा कि मुझे कंपनी की वेबसाइट पर शिकायत करनी चाहिए।
सुनील जाखड़ ने बताया क्यों की शिकायत
उन्होंने आगे लिखा कि मुझे सीटों के ढीले गद्दों या आराम की चिंता नहीं है। मैं इसलिए लिख रहा हूं ताकि डीजीसीए यह सुनिश्चित कर सके कि इन दो प्रमुख एयरलाइंस का यह ‘चलता है’ रवैया विमान की सर्विसिंग और रखरखाव के दौरान सुरक्षा मानदंडों के पालन पर लागू न हो।
इंडिगो की सफाई
सुनील जाखड़ की शिकायत पर INDIGO की तरफ से जवाब आया कि “हमारी सीटें आसान सफाई और रखरखाव की सुविधा के लिए हटाने योग्य कुशन के साथ डिजाइन की गई हैं, जो वेल्क्रो द्वारा सुरक्षित हैं। वे कभी-कभी ढीले हो सकते हैं और बेहतर आराम के लिए उन्हें पुनः स्थापित करने की आवश्यकता हो सकती है। सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है और हम आपको आश्वस्त करते हैं कि समग्र सीट डिजाइन यह सुनिश्चित करता है कि सुरक्षा आवश्यकताओं के साथ कोई समझौता नहीं किया जाए।”
यह भी पढ़ें : फ्लाइट में टूटी सीट; शिवराज सिंह चौहान की शिकायत पर एक्शन, DGCA ने एयर इंडिया से मांगा जवाब
बता दें, इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया को कटघरे में खड़ा किया था। वह भोपाल-नई दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार हुए थे। उनकी सीट “टूटी और धंसी हुई” थी, जिसे देखकर उन्होंने हैरानी जताई थी और शिकायत भी की थी, लेकिन स्टाफ ने कोई एक्शन नहीं लिया। उन्होंने कहा कि “इस तरह का अनुभव यात्रियों के साथ धोखा है।”
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
12 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines