Big Revelation in Lawyer Son Beaten His Mother Case: पंजाब के रोपड़ में बुजुर्ग मां को बेरहमी से पीटने वाले वायरल वीडियो मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, वायरल वीडियो में बुजुर्ग मां को इस तरह से पीटने की वजह सामने आई है। आरोपी वकील बेटा मां के नाम पर हुई 15 लाख रुपये की एफडी (Fixed Deposit) हथियाना चाहता है। लेकिन उसकी बुजुर्ग मां उसके कहे अनुसार FD के पैसे को उसके नाम नहीं कर रही हैं। मां से अपनी बात मनवाने के लिए वकील बेटा उसके साथ जानवरों से बत्तर व्यवहार कर रहा था। इस बात का खुसाला खुद आरोपी ने पुलिस रिमांड में किया है।
10 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर आरोपी
बता दें कि, वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी वकील बेटे अंकुर वर्मा और सरकारी टीचर उसकी पत्नी को मधु वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों को 10 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। कोर्ट में पुलिस ने आरोपी से एफडी रिकवर करने के लिए रिमांड मांगी। जिसके लिए कोर्ट ने 2 घंटे का समय दिया। अदालत से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस टीम दोनों आरोपियों के साथ उनके घर लेकर पहुंची। जहां पर एक 10 लाख और एक 5 लाख रुपये की एफडी रिकवर की।
यह भी पढ़ें: हैवानियत की हद पार…बेटे ने बुजुर्ग मां को बुरी तरह पीटा, बाल पकड़कर सिर दीवार में मारा
पिता ने करवाई थी मां के नाम पर FD
पुलिस की पूछताछ में आरोपी अंकुर वर्मा ने बताया था कि वो मां के नाम पर हुई 15 लाख रुपये की एफडी के पैसे लेना चाहता था। इस मामले की जांच कर रहे SHO पवन कुमार ने बताया कि आरोपी अंकुर वर्मा के पिता ने साल 2020 में अपनी पत्नी आशा रानी के नाम पर एक 10 लाख और एक 5 लाख रुपये की एफडी करवाई थी। इस एफडी का नॉमिनी अंकुर वर्मा था। आरोपी के पिता ने एफडी के पैसे में से अपनी बेटी दीपशिखा को भी एक हिस्सा देने के लिए कहा था। 2024 में ये एफडी मेच्योर होने वाली था, लेकिन आरोपी इसका सारा पैसा खुद हथियाना चाहता था। मां उसकी इस बात पर राजी नहीं थी इसलिए वो अपनी मां के साथ मारपीट करता था।
सस्पेंड हुआ आरोपी वकील का लाइसेंस
बता दें कि, जिला बार काउंसिल ने अंकुर वर्मा का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा 5 वकीलों ने पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल को पत्र लिखकर अंकुर वर्मा का लाइसेंस रद्द करने के लिए कहा है।
संबंधित खबरें
60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
4 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
8 hrs agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 day ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
1 day agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
3 days ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
4 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines