Big changes in Punjab’s schools on the lines of Delhi: चंडीगढ़ (अमित पांडेय)। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि कैंपस मैनेजरों की नियुक्ति से पंजाब के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने लगी है। बता दें कि हरजोत सिंह शुक्रवार को यहां कैंपस मैनेजरों की एक दिवस ट्रेनिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। हरजोत सिंह बैंस ने अपने भाषण के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली को बेहतरीन बनाने के लिए शिक्षा क्रांति की शुरुआत की गयी है। उन्हीं प्रयासों के अंतर्गत कैंपस मैनेजरों की नियुक्ति की गई है।
प्रिंसिपल पर स्कूल का देखभाल संबंधी काम का दबाव हुआ कम
उन्होंने आगे कहा कि कैंपस मैनेजर की नियुक्ति से स्कूल प्रिंसिपल पर स्कूल का देखभाल संबंधी काम का दबाव नामात्र ही रह गया है। इस कारण अब प्रिंसिपल सिर्फ स्कूल में शैक्षिक माहौल को सुधारने की दिशा में ही काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस मैनेजरों की नियुक्ति के अच्छे नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीते सवा साल में उन्होंने पंजाब राज्य के बहुत से स्कूलों का दौरा किया है और अब जब कोई व्यक्ति किसी स्कूल का नाम का लेता है तो उस स्कूल सम्बन्धी सभी समस्याएं याद आ जाती हैं। उन्होंने कैंपस मैनेजरों से अपील की कि वे स्कूल प्रिंसिपल की बाजू बनकर काम करें और स्कूलों को बेहतरीन छवि प्रदान करें।
साफ-सफाई की तरफ विशेष ध्यान दें
मंत्री ने कैंपस मैनेजरों को नयी जिम्मेदारी को सेवा भावना के साथ निभाने की अपील करते हुये कहा कि वे स्कूल में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित माहौल पैदा करें और साफ-सफाई की तरफ विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्कूलों की साफ-सफाई के लिए विशेष ग्रांट जारी की गई है। जिसका प्रयोग करते हुए स्कूल बाथरूमों का साफ होना यकीनी बनाऐंगे।
संबंधित खबरें
करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
11 hrs agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
21 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
1 day ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
1 day agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
2 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines