CM Bhagwant Mann News: पंजाब सरकार ने राज्य के वन्य क्षेत्र को बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार जापान की एक एजेंसी के साथ मिलकर काम करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के पर्यावरण के संरक्षण और वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए गंभीर है।
इसके लिए सरकार ने राज्य में वन क्षेत्र को 2030 तक 7.5% तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार जापान की कोऑपरेशन एजेंसी के साथ मिलकर एक प्रोजेक्ट तैयार करेगी।
इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए पंजाब के वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचर ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई है। मंत्री ने कहा कि राज्य में एग्रोफॉरेस्ट्री के माध्यम से पेड़ों की संख्या बढ़ाना एक चुनौतीपूर्ण काम है।
इन्हीं चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार ने जापानी एजेंसी के साथ काम करने का फैसला लिया है। सरकार की योजना है कि इस एजेंसी के साथ मिलकर एक प्रोजेक्ट बनाने का फैसला लिया हैं, जिसकी लागत 792.88 करोड़ रुपए होगी।
क्या है सरकार का मोटिव
पंजाब सरकार का उद्देश्य इस प्रोजेक्ट के जरिए राज्य में वन क्षेत्र बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण की अन्य समस्याओं का समाधान करना है, जिनमें पराली जलाने के कारण फैलने वाला वायु प्रदूषण, ग्राउंड वॉटर संरक्षण, शिवालिक की इंटीग्रेटेड वॉटरशेड मैनेजमेंट और किसानों की आय में बढ़ोतरी शामिल हैं।
इस योजना में पर्यावरण और वन संरक्षण के साथ-साथ कृषि और पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सके। सरकार का लक्ष्य राज्य में इकोटूरिज्म को बढ़ावा देना भी है, ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को सहारा मिले और जैव विविधता को बनाए रखते हुए राज्य के वेटलैंड्स में सुधार किया जा सके।
2025-26 तक लागू करने का प्लान
राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद, इस प्रोजेक्ट पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय, जापानी एजेंसी और पंजाब वन विभाग एक साथ मिलकर पूरी रिपोर्ट तैयार करेंगे और इसे अंतिम रूप देंगे। पंजाब सरकार की योजना इस प्रोजेक्ट को 2025-26 तक लागू करने की है और इसे पांच साल तक लागू किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- पायलट प्रोजेक्ट के साथ कचरा Free होगा पंजाब; इस शहर से हुई नेक काम की शुरुआत
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
2 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
2 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
3 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
3 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
3 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
4 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
5 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
5 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
6 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines