Bathinda’s Historical Razia Fort Becoming Ruins: बठिंडा में स्थित ऐतिहासिक रजिया किले की हालत दिन-पर-दिन बदहाल होती जा रही हैं। अब तो इस ऐतिहासिक किले के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा। कई शतकों का इतिहास अपने अंदर समाएं बैठा ये किला अब धीरी-धीरे खंडहर का रूप ले रहा है। किले का एक बड़ा हिस्सा खंडहर होता जा रहा है। हालांकि अब किले के अंदर मरम्मत का काम किया जा रहा है। लेकिन बावजूद इसके किले की बाहरी चार दीवारें जगह-जगह से गिर रही हैं।
गायब हो गए 4 बुर्ज
किले में निगरानी के लिए बनाए गए 4 बुर्ज गायब हो गए है। इन बुर्ज पर हमेशा पहरेदार तैनात रहते और किले के बाहर की हरकतों पर नजर रखा करते थे। किले में इन बुर्ज का निर्माण विदेशी राजाओं करवाया था, ताकी वो किले बाहर से होने वाले हमलों का सामना करने के लिए तैयार रहे।
किले के धोबीघाट की हालत बेहद खराब
वहीं, हर साल बारिश के मौसम में किले का कुछ हिस्सा ढहता रहता है। किले के धोबीघाट की हालत तो बहुत ही ज्यादा खराब हैं। किले का ये हिस्सा कई जगहों से गिर चुका है। किले की ऐसी हालत को देख साफ पता चलता है कि किले को बचाने का काम उम्मीद के अनुसार नहीं हो रहा है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में टमाटर के बाद मटर-मशरूम के रेटों ने लगाया ‘शतक’; वजह कहीं वेडिंग सीजन तो नहीं
2 करोड़ रुपए का खर्च
ऐसा नहीं है कि किले को बचाने के लिए काम नहीं किया जा रहा है। केंद्रीय पुरातत्व विभाग की तरफ से किले का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। लेकिन इसके साथ ही किले के विरासत भी कमजोर हो रही है। केंद्रीय पुरातत्व विभाग के अनुसार, रजिया किले के रखरखाव के लिए 2002 से लेकर अब तक 2 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किये जा चुके हैं।
किले में कैद थी रजिया सुल्तान
इतिहास के अनुसार, इस किले में बुर्ज में महिला शासक रजिया सुल्तान को कैद किया गया था। दिल्ली की गद्दी पर रजिया सुल्तान के बैठने से कई लोगों के परेशानी थी। जिसमें एक गवर्नर अल्तूनिया था। जिसने बठिंडा में रजिया सुल्तान के खिलाफ विद्रोह की जंग छेड़ी थी। गवर्नर अल्तूनिया के विद्रोह को दबाने के लिए रजिया सुल्तान बठिंडा आई। बस उसी समय गवर्नर अल्तूनिया ने उन्हें सम्मन बुर्ज के नाम से मशहूर इस किले में कैद कर लिया था। इस किले में रजिया सुल्ताना को 1239 से 1240 तक कैद थीं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
6 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines