Bathinda Military Station firing incident: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार तड़के 4:35 बजे मेस में फायरिंग हुई, जिसमें चार सैनिकों की मौत हो गई। अब तक की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।
बताया कि हमलावर एक नहीं, बल्कि दो लोग थे। उन्होंने सफेद कुर्ता पजामा पहन रखा था। चेहरे भी कपड़ से ढक रखे थे। उन हमलावरों ने सो रहे 80 मीडियम रेजिमेंट के सैनिकों पर राइफल और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में चार सैनिकों की मौत हो गई। वहीं शूटर अंधेरे का फायदा उठाकर फायरिंग वाली जगह से भागने में कामयाब हो गए।
हालांकि सेना का कहना है कि इस हमले में कोई आतंकी कनेक्शन नहीं है। इस मामले की जांच रिपोर्ट सेना प्रमुख को दी गई है।
और पढ़िए – Punjab Crime News: फाजिल्का से 36.9 किलो हेरोइन के साथ 4 तस्कर पकड़े
मारे गए सैनिकों की हुई शिनाख्त
आर्मी स्टेशन पर हुए हमले में मारे गए सैनिकों की पहचान हो गई है। इनके नाम ग्रेनेडियर सागर बन्ने, ग्रेनेडियर कमलेश आर, ग्रेनेडियर संतोष एम नगराल और ग्रेनेडियर योगेश कुमार जे है। ये सभी ड्यूटी करने के बाद अपने कमरे में सो रहे थे।
मिलिट्री स्टेशन के अंदर और बाहर सुरक्षा चाक-चौबंद
इस घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और मामले के तथ्यों को स्थापित करने के लिए पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच की जा रही है।
बता दें कि मिलिट्री स्टेशन शहर से लगा है और ये काफी बड़ा मिलिट्री स्टेशन है। घटना के बाद मिलिट्री स्टेशन के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
इंसास राइफल बरामद, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
सेना ने कहा कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना में सर्च टीम ने मैगजीन के साथ INSAS रायफल बरामद की है। सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें अब और जानकारी हासिल करने के लिए हथियार का फोरेंसिक विश्लेषण करेंगी। पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच जारी है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
बता दें कि दो दिन पहले 28 राउंड के साथ एक INSAS राइफल गायब हो गई थी। ऐसे में आशंका है कि उसी राइफल से इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
51 mins agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
2 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
18 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines