Bathinda Military Station Firing Case: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी की घटना में पुलिस ने एक जवान को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 12 अप्रैल को हुई फायरिंग में सेना के चार जवान शहीद हो गए थे।
पंजाब पुलिस के मुताबिक, रविवार को हुई इस घटना के सिलसिले में चार जवानों से पूछताछ की गई। बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग के मामले में पंजाब पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
चश्मदीद मेजर के बयान पर दर्ज हुई थी FIR
फायरिंग की घटना के चश्मदीद मेजर आशुतोष शुक्ला के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में कहा गया है कि मारे गए चार जवानों की पहचान सागर, कमलेश, संतोष और योगेश के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, वे ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने कमरे में सो रहे थे, तभी सफेद कुर्ता पजामा पहने दो नकाबपोश लोगों ने उन पर राइफलों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। चारों जवान अपने कमरों में खून से लथपथ मिले थे। पुलिस ने बताया कि अपराध में प्रयुक्त हथियारों में से एक को जब्त कर लिया गया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ली थी घटना की जानकारी
सेना के बयान के अनुसार, इस घटना में कर्मियों के किसी अन्य के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। सेना ने कहा कि 28 राउंड के साथ एक इंसास राइफल कथित तौर पर पिछले दो दिनों से गायब है और इस घटना के पीछे कुछ कर्मियों का हाथ हो सकता है। इस घटना के बाद, इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी और सेना मामले के तथ्यों को स्थापित करने के लिए पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त जांच कर रही थी। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने घटना की जानकारी दी थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
8 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines