Bathinda kulcha wala shot dead: बठिंडा के माल रोड पर मशहूर कुलचा रेस्टोरेंट के मालिक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें पांच गोलियां मारीं। जब हरजिंदर सिंह मेला को बादमाशों ने गोलियां मारी वह दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। गोलियां चलाने के बाद बदमाश घटनास्थल से तुरंत फरार हो गए। हरजिंदर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना को लेकर पंजाब के पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
इस गोलीकांड के बारे में पता चलने के बाद बठिंडा के व्यापारी गुस्से में आ गए। उन्होंने मॉल रोड को ब्लॉक कर दिया है। वहीं, घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। भाजपा नेता सरूप चंद सिंगला ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। आए दिन लोगों को गोलियों से भूना जा रहा है।
पूर्व डिप्टी सीएम ने वीडियो शेयर कर की गिरफ्तारी की मांग
इसके साथ ही पंजाब के पूर्व सीएम और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि बठिंडा में दिल दहलाने वाली घटना हुई। माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह मेला जी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब में ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। पूरा व्यापारिक समुदाय भय की स्थिति में है। शिरोमणि अकाली दल इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करता है, जिसमें मेला की नृशंस हत्या में शामिल लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी भी शामिल है। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त करता हूं।
सरेआम कुलचे वाले को बदमाशों ने गोलियों से भूना
इस घटना के संबंध में हरजिंदर सिंह मेला की दुकाने की बगल में काम करने वाले एक शख्स ने कहा कि मैं उनकी दुकान पर खड़ा था। धमाकों की आवाज आ रही थी, मुझे लगा कि आतिशबाजी चल रही है। जब मैं बाहर आया तो सर ने मुझसे कहा कि इसे गोली लगी है, इसे पकड़ो। दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार थे, जब मैंने मोटरसाइकिल का पीछा करना शुरू किया तो वह पास की गली से फरार हो गए।
वहीं, मोहनलाल नाम के दूसरे चश्मदीद ने बताया कि हरजिंदर की छाती में गोली लगी थी जो शायद शरीर से पार हो गई थी, उनकी पीठ से खून निकल रहा था। उन्होंने बताया कि एक गोली दीवार से टकराकर मेरे कुर्ते में लगी। इससे कुर्ते में छेद हो गया। मोहनलाल के मुताबिक, एक बार तो मुझे लगा कि शायद पटाखे छूट गए होंगे।
ये भी पढ़िए: अमेरिका में 22 लोगों की सामूहिक हत्या करने वाला रॉबर्ट कार्ड मिला मृत, अपनी ही बंदूक से की आत्महत्या
संबंधित खबरें
पंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
15 hrs agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
19 hrs agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
20 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
1 day agoस्कूल में चपरासी ने 16 साल की छात्रा को पीछे से दबोचा, जबरन किया किस
1 day agoभगवंत मान ने पेरिस में मार्कफेड स्टॉल खोला, लॉन्च किए छोले-राजमा
3 days agoपंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
4 days agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
4 days agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines