Bag Less Day In Punjab: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा को लेकर भी बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में इसकी शुरुआत स्कूल के लेवल पर की जारी ही है। इससे सीएम मान प्रदेश के बच्चों के भविष्य को बदलने के लिए अथक कोशिश कर रहे हैं।
इसी के तहत पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने पंजाब में बैग लेस डे मनाने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के मुताबिक अब स्कूल में महीने के आखिरी शनिवार को बैग लेस डे मनाने के लिए कहा है। स्टूडेंट्स को इस दिन पढ़ाई नहीं बल्कि अलग-अलग तरह की गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। यह बैग लेस डे 6वीं से 8वीं क्लास तक के लिए होगा।
खेल से लेकर आर्ट सिखाया जाएगा
बैग लेस डे पर बच्चों को पढ़ाई के अलावा उनका कौशल निखारा जाएगा। बच्चों को खेल, आर्ट एंड क्राफ्ट, साइंस लैब, बागवानी, सांस्कृतिक प्रोग्राम, समाजिक सेवा गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। जिससे बच्चों की कला बाहर आएगी और खुद को निखार पाएंगे।
क्यों लाया गया बैग लेस डे
दरअसल, PSEB स्टूडेंट्स को सिर्फ किताबों तक ही नहीं बल्कि दुनिया को रूबरू करवाना चाहती है। बच्चों को कौशल निखार कर, उन्हें एक जिम्मेदार व्यक्ति के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करवाना चाहती है।
बच्चों का होगा विकास- पंजाब सरकार
पंजाब सरकार का कहना है कि इस कदम से स्टूडेंट्स का विकास होगा और उनकी रचनात्मकता भी बढ़ेगी। सरकार ने सभी स्कूल प्रमुखों को इन हिदायतों का पालन करने आदेश जारी किए हैं। वहीं स्टूडेंट्स ने इस कदम का स्वागत किया है। स्टूडेंट्स का कहना है कि उन्हें किताबों के ज्ञान के अलावा उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें- पंजाब के 19 जिलों के श्रमिक चौक पर लगे BOCW Board के कैंप, वर्कर्स को दी जाएगी सरकारी योजनाओं की जानकारी
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
2 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
2 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
3 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
3 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
3 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
4 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
5 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
6 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
6 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines