Arvind Kejriwal: पंजाब के तरनतारन में सरहाली पुलिस स्टेशन पर आरपीजी हमले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समाचार एजेंसी ANI के हवाले से उन्होंने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में आई है, बड़े गैंगस्टर पकड़े गए हैं। जो लोग पुरानी पार्टियों के संरक्षण में काम कर रहे थे, उन्हें पकड़ा गया। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
केजरीवाल का ये बयान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा घटनास्थल का दौरा करने के तुरंत बाद आया है। पंजाब के डीजीपी ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बीती रात करीब 11.22 बजे आरपीजी का इस्तेमाल करते हुए ग्रेनेड दागा गया।
https://twitter.com/ANI/status/1601469366125858817
पंजाब के डीजीपी ने कहा कि मेरा मानना है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान परेशान है और ध्यान भटकाने के लिए रात में कायरतापूर्ण हमला कर रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि हम एसएफजे (सिखा फॉर जस्टिस) के दावे की जांच करेंगे। हम सभी एंगल से जांच करेंगे। पाकिस्तान में हैंडलर और ऑपरेटर जो यूरोप, उत्तरी अमेरिका में संपर्क में हैं, उनके लिंक की जांच की जा रही ।
भाजपा ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना
भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक ट्वीट में पंजाब सरकार पर हमला करते हुए लिखा कि भगवंत मान की सरकार आम आमदी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के फरमान के अनुसार गुजरात और दिल्ली में पार्टी करने में व्यस्त है।
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने ट्वीट किया, “अशुभ संकेत। यह काफी गंभीर है। शांति के दुश्मनों में पुलिस थानों पर हमला करने का दुस्साहस है। यह पंजाब के लिए अच्छा नहीं है। इस तरह की धमकियों को हल्के में नहीं ले सकते।
मई में पुलिस हेडक्वार्टर पर दागा गया था ग्रेनेड
इससे पहले मई में मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड दागा गया था। 9 मई को शाम करीब 7.45 बजे सेक्टर 77, एसएएस नगर में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय में एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 hrs agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
10 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
11 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
13 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
13 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines