हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Amritsar PNB Loot: अमृतसर के पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े लूट, दो नकाबपोश बदमाश ले गए 22 लाख रुपये

विज्ञापन

Amritsar PNB Loot: अमृतसर के रानी बाग इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े एक बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना पंजाब नेशनल बैंक की है, जहां लुटेरे बंदूक की नोक पर लाखों रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बैंक में कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था, जिसका फायदा लुटेरों ने उठाया।

पुलिस के अनुसार लूट की घटना को 2 युवकों ने अंजाम दिया है। डीसीपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि दो लुटेरे आए, एक लुटेरा बैंक में घुसा और बंदूक की नोक पर कैशियर से सारे पैसे लिफाफे में डालने को कहा। उन्होंने बताया कि आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

और पढ़िए – भिवानी में दिल दहलाने वाली घटना, जली बोलेरो के अंदर मिले दो युवकों के कंकाल, पुलिस का बड़ा दावा

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1626384299573526528

और पढ़िए – ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक की पत्नी छुट्टियां मनाने पहुंचीं गोवा, वॉटर स्पोर्ट्स करते किया गया स्पॉट

विज्ञापन

22 लाख रुपये लूट ले गए बदमाश

पुलिस के मुताबिक, एक बदमाश बाइक पर बैंक के बाहर खड़ा था। जैसे ही कैशियर ने रुपए जमा किए, लुटेरा पहले से तैयार अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 22 लाख रुपये से अधिक की लूट की आशंका जताई जा रही है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola