Amritpal Singh Arrested: पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) सुखचैन सिंह गिल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर अहम जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) वारंट जारी किए गए थे और आज सुबह उसे इसी के तहत गिरफ्तार किया गया।
सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ एनएसए वारंट जारी किए गए थे। उसे पंजाब पुलिस ने आज सुबह करीब 6.45 बजे गांव रोड में गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस और खुफिया विंग के संयुक्त अभियान में खालिस्तान समर्थक और कट्टरपंथी उपदेशक को गिरफ्तार किया गया।
आईजीपी बोले- कानून के अनुसार की जाएगी आगे की कार्रवाई
आईजीपी ने कहा कि अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़, असम भेजा गया है और मामले में कानून व्यवस्था के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन तत्वों के खिलाफ चेतावनी जारी की गई है जो राज्य की शांति और सद्भाव को खतरे में डालने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस को ऑपरेशनल इनपुट मिला था कि अमृतपाल गुरुद्वारे में है। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने गुरुद्वारे की पवित्रता बनाए रखने के लिए पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश नहीं किया। सुखचैन सिंह ने बताया कि अमृतपाल को NSA के तहत डिब्रूगढ़ ले जाया गया है।
10 अप्रैल को पप्पलप्रीत को भी NSA के तहत किया था गिरफ्तार
भगोड़े खालिस्तान समर्थक के करीबी पापलप्रीत सिंह को भी 10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। मोगा के गुरुद्वारे से अमृतपाल की गिरफ्तारी के तुरंत बाद पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। साथ ही किसी भी फर्जी खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करने से परहेज करने का आग्रह किया है।
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
22 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
6 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines