चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने गुरुवार को बताया कि मंडी गोबिन्दगढ़ में 23-24 अगस्त को अलग-अलग जिलों के मोबाइल विंगों की तरफ से चलाई गई 2 दिवसीय विशेष जांच मुहिम के दौरान 107 वाहनों को ई-वे बिलों और अन्य ज़रुरी दस्तावेज़ की कमी के कारण जब्त किया गया है।
सामान की पड़ताल
वित्त मंत्री ने बताया कि इन वाहनों की तरफ से ढुलाई किए जा रहे सामान की पड़ताल के उपरांत डिफालटरों से 2 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना वसूले जाने की संभावना है। अपने दफ़्तर में इस मुहिम संबंधी पल-पल की जानकारी हासिल कर रहे आबकारी और कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस जांच मुहिम के दौरान मोबाइल विंगों के साथ तैनात अधिकारियों को वस्तु और सेवा कर (जी. एस. टी) कानून की धारा 71 के अंतर्गत विशेष अधिकार दिए गए थे।
अलग-अलग जिलों में कार्रवाई
इस विशेष चैकिंग मुहिम संबंधी जानकारी देते हुये हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 23 अगस्त को पटियाला, लुधियाना और स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रीवैंटिव यूनिट (सिपू) के मोबाइल विंगों द्वारा की गई चैकिंग के दौरान 55 वाहन ज़ब्त किए गए थे, जबकि 24 अगस्त की दोपहर तक रोपड़, पटियाला और शंभू के मोबाइल विंगों ने 52 वाहन ज़ब्त किए।
मोबाइल टीमें 24 घंटे ड्यूटी पर रही
वित्त मंत्री ने कहा कि इन मामलों में नोटिस जारी करने के बाद, टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट की तरफ से डिफालटरों के विरुद्ध जुर्माना तय करने के लिए सम्बन्धित फर्मों के जवाब और ढुलाई किए जा रहे माल का मूल्यांकन किया जायेगा। राज्य में टैक्स चोरी रोकने के लिए किये जा रहे प्रयासों संबंधी रौशनी डालते हुये हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि टैक्स विभाग की मोबाइल टीमें 24 घंटे ड्यूटी पर रहती हैं।
अचानक ऑपरेशन चला
वित्त मंत्री ने कहा कि किसी भी जगह पर बड़े स्तर पर टैक्स चोरी होने की सूचना मिलने पर अलग-अलग जिलों के मोबाइल विंगों की तरफ से अचानक ऑपरेशन चला कर टैक्स चोरी करने वालों को काबू किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसके इलावा टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट (टी. आई. यू.) और डाटा माइनिंग विंग की तरफ से जीएसटी की चोरी को रोकने के लिए नवीनतम तकनीकों और साफ्टवेयरों का प्रयोग किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
3 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
5 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
10 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
11 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
21 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines