चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चलाई मुहिम के अंतर्गत एक और सफलता दर्ज करते हुए पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को तीन दोषियों को गिरफ्तार करके खरड़ के एक नौजवान, जिसको हनीट्रैप करके अपहरण कर लिया गया था के मामले को केवल 48 घंटों से भी कम समय में सुलझा लिया है।
डी.आई.जी. ए.जी.टी.एफ.-कम-रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस टीमों ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूंआ में बी. ई. के विद्यार्थी, जिसकी पहचान हितेश भूमला के तौर पर हुई है, को सुरक्षित बचा लिया है। उक्त विद्यार्थी को खरड़ के रणजीत नगर में किराये के मकान में बेहोशी की हालत में रखा गया था। अपहरणकर्ताओं की तरफ से लड़के के माता-पिता से 50 लाख रुपए फिरौती की मांग की जा रही थी।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अजय कादियान (25) निवासी गांव जट्टल, पानीपत, हरियाणा, अजय( 22) निवासी गांव आबूद, सिरसा हरियाणा और राखी निवासी गांव बरोली, सोनीपत, हरियाणा के तौर पर हुई है। पुलिस ने इन दोषियों के पास से एक हौंडा सिटी कार, पाँच मोबाइल फ़ोन और एक .32 बोर का पिस्तौल समेत 9 कारतूस भी बरामद किए हैं।
डी. आई. जी. ने प्रेस कान्फ़्रेंस को संबोधन करते हुए कहा कि पुलिस को हितेश के माता-पिता से शिकायत मिली थी कि उनका पुत्र लापता हो गया है और अपहरणकर्ता उनसे 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग कर रहे हैं। पुलिस टीमों ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना सदर खरड़ में आई. पी. सी. की धारा 364-ए और 365 के अंतर्गत एफ. आई. आर. दर्ज करके तुरंत पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया और ख़ुफ़िया एजेंसी की मदद से कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि डीएसपी गुरशेर सिंह, इंचार्ज सी. आई. ए. इंस्पेक्टर शिव कुमार के नेतृत्व में सी. आई. ए. कुरुक्षेत्र की टीमों से तरफ से शुक्रवार सुबह मुलजिमों को गिरफ्तार करके पीड़ित को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि ज़िला पुलिस अम्बाला, हरिद्वार और गाजियाबाद दोषियों की पहचान करने और उनको पकड़ने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्यशील थी।
मोहाली के एस. एस. पी. विवेक शील सोनी ने बताया कि जांच के दौरान पता लगा है कि लड़की राखी ने सोशल मीडिया पर फ़र्ज़ी प्रोफाइल बना कर उसके साथ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद उसे मिलने का लालच दिया। मिलने के बाद, उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित का अपहरण कर लिया और उसे छोड़ने के लिए उसके माता-पिता से फिरौती की माँग की। उन्होंने कहा कि आगे जांच जारी है।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
23 mins agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
46 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 hr agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
3 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
3 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
3 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
4 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines