चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने बासमती चावलों के निर्यात में रुकावट डालने वाले कुछ कीटनाशकों की बिक्री, भंडारण, वितरण और प्रयोग पर पाबंदी लगाने के निर्देश जारी किये हैं।
गुणवत्ता में सुधार के लिए जारी हुए निर्देश
कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि अब यह निर्देश बासमती चावलों की गुणवत्ता में सुधार के लिए किसानों के पक्ष में जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले ही कृषि विभाग के अधिकारियों को नकली और घटिया दर्जे के कीटनाशकों की बिक्री पर नजर रखने और ऐसी कार्यवाहियों के विरुद्ध अपेक्षित कार्यवाही करने के लिए सख्त हिदायतें जारी की थीं।
निर्यात में आ रही थी रुकावट
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि पाबन्दीशुदा कीटनाशकों का प्रयोग बासमती चावल उत्पादकों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा ऐसीफेट, बुपरोफेजिऩ, क्लोरोपाईरीफोस, मैथामाईडोफोस, प्रोपीकोनाज़ोल थ्यामैथोकसम, प्रोफैनोफोस, आईसोप्रोथीओलेन, कारबैंडाजि़म ट्राईसाईक्लाज़ोल जैसे कीटनाशकों की बिक्री, भंडारण, वितरण और प्रयोग वाले चावलों ख़ासकर बासमती चावलों के निर्यात और उपभोग में संभावित रुकावटें बन रहे थे।
इस समय-सीमा तक लगाई पाबंदी
धालीवाल ने आगे कहा कि उपरोक्त कीटनाशकों पर पंजाब में 60 दिनों की समय-सीमा के लिए पाबंदी लगाई गई है, जिससे बिना किसी अवशेष के बढिय़ा गुणवत्ता वाले बासमती चावल पैदा किये जा सकें। कृषि मंत्री ने कहा कि माहिरों के अनुसार इन कृषि रासायनों के प्रयोग के कारण बासमती चावलों में सक्षम अथॉरिटी द्वारा निर्धारित मैक्सियम रैज़ीड्यूल लेवल (एमआरएल) से अधिक कीटनाशक अवशेष होने का खतरा है।
कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि पंजाब राइस मिल्लजऱ् एंड एक्सपोर्टरज़ एसोसिएशन द्वारा भी यह पाया गया है कि उनकी तरफ से टैस्ट किए गए कई नमूनों में इनकी अवशेष का मूल्य बासमती चावलों में एमआरएल निर्धारित से कहीं अधिक पाया गया है। एसोसिएशन ने पंजाब की विरासती बासमती उपज को बचाने और बासमती चावलों की दूसरे देशों को निर्यात यकीनी बनाने के लिए इन खेती रसायनों पर पाबंदी लगाने की विनती की थी।
पंजाब के कृषि मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी ( पी.ए.यू.) लुधियाना ने बासमती चावलों के कीड़ों को कंट्रोल करने के लिए कम अवशेष वाले खेती रसायनों की सिफ़ारश की है, जो बाज़ार में उपलब्ध हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा सुधरी, 280 से 66 पहुंचा AQI; फिर भी स्थिति चिंताजनक क्यों?
2 hrs agoCM योगी का ऐलान: यूपी में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
3 hrs agoपंजाब में ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
3 hrs agoपंजाब को मिलेगी निर्बाध बिजली और कोयले की आपूर्ति: मुख्यमंत्री भगवंत मान
4 hrs agoदिल्ली में लगेंगी 1 लाख स्मार्ट LED स्ट्रीट लाइटें
4 hrs agoउत्तराखंड की मंत्री ने पति पर दर्ज कराया केस, हत्या की साजिश का लगाया आरोप
5 hrs ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 hrs agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
7 hrs agoदिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, कनॉट प्लेस के लिए रहें सावधान!
15 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines