चंडीगढ़: पंजाब के आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने शनिवार को अपने बठिंडा दौरे के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार, बंद पड़े गुरू नानक देव थर्मल पावर प्लांट की 1464 एकड़ ज़मीन को योजनाबद्ध तरीके से विकसित करेगी।
इस बंद पड़े थर्मल प्लांट के ऐश डाईक क्षेत्र की 793 एकड़ ज़मीन का निरीक्षण करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बठिंडा विकास अथॉरिटी (बी. डी. ए.) के अधिकारियों को हिदायत की कि जमीन के सभ्य प्रयोग को यकीनी बनाने के लिए आई. आई. टी. कानपुर से उक्त ज़मीन का सर्वेक्षण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि मान सरकार बठिंडा के लिए नासूर बने इस क्षेत्र को संभावनाएं भरपूर बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
रैज़ीडैंट वैलफेयर ऐसोसीएशनों और डिवैलपरों के साथ मैराथन मीटिंगें करने के उपरांत कैबिनेट मंत्री ने अर्बन अस्टेट-6 और 7 का दौरा भी किया और बी. डी. ए. के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर इन स्थानों को विकसित करने की हिदायत की जिससे योजनाबद्ध विकास को यकीनी बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि मौजूदा पंजाब सरकार का पिछली सरकारों के उलट शहरी विकास के प्रति नज़रिया बिल्कुल स्पष्ट और पारदर्शी है जबकि पिछली सरकारों ने विकास के नाम पर गड़बड़ी करके लोगों की लूट की है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि पिछली सरकारों की दोषपूर्ण विकास योजनाओं ने ही नाजायज कॉलोनियों को जन्म दिया है, परन्तु अब पंजाब के लोग असली योजनाबद्ध विकास को स्वयं देखेंगे।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ विधायक जगरूप सिंह गिल, विधायक अमित रत्न और विधायक बलकार सिद्धू, आवास निर्माण और शहरी विकास के प्रमुख सचिव श्री अजोए कुमार सिन्हा, बठिंडा के डिप्टी कमिशनर शौकत अहमद परे, बी. डी. ए के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक आर. पी. सिंह भी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
यूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
12 mins agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
1 hr agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
1 hr agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 hr agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
2 hrs agoTMC के 10 बागी सांसद कहां हुए गायब? ओम बिरला के नोटिस का नहीं दिया जवाब
3 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
5 hrs agoउपचुनाव LIVE: पुडुचेरी में NDA की सहयोगी AINRC जीती, बंगाल में BJP आगे
5 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
14 hrs agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines