हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

प्रयागराज विवाद में आया नया मोड़, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दोबारा स्नान कराने से प्रशासन का इनकार, हाई कोर्ट पहुंचा मामला

Prayagraj Dispute: प्रयागराज माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई कथित मारपीट और स्नान विवाद अब हाईकोर्ट तक पहुंच गया है. प्रशासन ने दोबारा स्नान कराने की कोशिशों से साफ इनकार किया है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

प्रयागराज माघ मेले से जुड़ा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का मामला अब और गंभीर हो गया है. प्रशासन ने साफ कहा है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दोबारा स्नान कराने की कोई कोशिश नहीं की जा रही है. वहीं, इस पूरे मामले को लेकर अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी गई है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कोर्ट से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बिना स्नान किए माघ मेला छोड़कर लौटे काशी, बोले मन बेहद दुखी और आहत

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मौनी अमावस्या के दिन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिष्यों और बटुकों के साथ संगम स्नान के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान पुलिस और प्रशासन के साथ विवाद हो गया. आरोप है कि इस दौरान शिष्यों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट हुई. इसके बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इसे धार्मिक अपमान बताते हुए विरोध शुरू कर दिया. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थकों का कहना है कि प्रशासन ने शंकराचार्य की परंपरा और सम्मान का ध्यान नहीं रखा. वहीं, उनके मीडिया प्रभारी ने दावा किया था कि प्रशासन उन्हें मनाने और दोबारा स्नान कराने की कोशिश कर रहा है. लेकिन प्रयागराज प्रशासन ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है.

विज्ञापन

प्रशासन ने क्या कहा?

प्रशासन का कहना है कि कोई विशेष प्रस्ताव नहीं दिया गया है और न ही दोबारा स्नान कराने की योजना है. अधिकारियों के मुताबिक, माघ मेले में सुरक्षा और व्यवस्था सबसे बड़ी प्राथमिकता है और उसी के अनुसार फैसले लिए गए. इस बीच, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. याचिका में मांग की गई है कि मौनी अमावस्या के दिन हुई घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. साथ ही, कथित तौर पर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है. कुछ मांगों में सीबीआई जांच की बात भी सामने आई है.

बिना स्नान किए वापस लौटे अविमुक्तेश्वरानंद

विवाद बढ़ने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कई दिनों तक प्रयागराज में धरना दिया, लेकिन आखिर में वो बिना स्नान किए वाराणसी लौट गए. इस घटना के बाद संत समाज और धार्मिक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है. अब सभी की नजरें हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी हैं. ये मामला सिर्फ एक संत के सम्मान से जुड़ा नहीं है, बल्कि धार्मिक परंपराओं और प्रशासनिक व्यवस्था के संतुलन से भी जुड़ा हुआ माना जा रहा है.

विज्ञापन

माघ मेले में हंगामा! लाठी-डंडों से लैस युवकों ने किया अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर का घेराव, पुलिस कार्रवाई की मांग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola