Mahakaleshwar Temple Corridor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन में 856 करोड़ रुपये के महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। राज्य सरकार ने कॉरिडोर का नाम ‘महाकाल लोक’ रखा है। मंदिर परिसर विस्तार परियोजना की शुरुआत 2017 में की गई थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी से इस ऐतिहासिक क्षण को देखने का अनुरोध किया है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें नवनिर्मित कॉरिडोर की झलक दिख रही थी। उन्होंने लिखा था कि भारत की कालजयी संस्कृति के परिचायक श्रीमहाकाल लोक को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को बाबा महाकाल को समर्पित करेंगे।
24 घंटे होगी कैमरों से निगरानी
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सर्विलांस कैमरों की मदद से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा पूरे परिसर की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। परियोजना का उद्देश्य पूरे क्षेत्र में भीड़भाड़ कम करना और विरासत संरचनाओं के संरक्षण पर विशेष जोर देना है। परियोजना के तहत मंदिर परिसर का करीब सात गुना विस्तार किया जाएगा।
जानें क्या कुछ बदला, क्या नया होगा
- 856 करोड़ रुपये की इस विस्तार परियोजना का संचालन दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में 351 करोड़ रुपये के काम पूरे हो चुके हैं और इसका उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे जबकि दूसरा चरण 2023-24 में पूरा किया जाएगा।
- मंदिर परिसर जो लगभग 2.82 हेक्टेयर हुआ करता था उसे बढ़ाकर 47 हेक्टेयर कर दिया गया है।
- महाकाल मंदिर परिसर में बने कॉरिडोर का नाम श्री महाकाल लोक रखा गया है और महाकाल कॉरिडोर में चलने के लिए 200 मीटर लंबा वॉकवे बनाया गया है।
- पहले चरण में महाकाल प्लाजा, महाकाल कॉरिडोर और महाकाल थीम पार्क का विकास और निर्माण किया गया है।
- महाकाल प्लाजा को महाकाल मंदिर से जोड़ने के लिए 900 मीटर पैदल मार्ग बनाया गया है।
- इसमें शिव पुराण की कहानियों पर आधारित 25 फीट ऊंची और 500 मीटर लंबी एक दीवार है।
- विभिन्न मुद्राओं वाले 108 शिव स्तंभ हैं जो भगवान शिव के आनंद तांडव स्वरूप (नृत्य रूप) को दर्शाते हैं।
- 2.5 हेक्टेयर में फैला प्लाजा क्षेत्र कमल के तालाब से घिरा होगा और इसमें फव्वारे के साथ शिव की मूर्ति होगी।
- शहर को लैम्प पोस्टों पर रंग-बिरंगे झंडों से सजाया जाएगा। हरि फाटक फ्लाईओवर को रोशनी से सजाया गया है और स्थानीय लोगों के लिए सेल्फी पॉइंट लगाया गया है।
संबंधित खबरें
राजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
7 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
20 mins agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
50 mins agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 hr agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 hr agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
2 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
3 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines